विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mi Smart Bedside Lamp 2 क्राउडफंडिंग के जरिए हुआ उपलब्ध

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 30 Oct 2019 08:01 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 08:02 AM (IST)

Mi Smart Bedside Lamp 2 की कीमत 2299 रुपये है और ये डिवाइस 3 दिसंबर से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा...

Mi Smart Bedside Lamp 2 क्राउडफंडिंग के जरिए हुआ उपलब्ध
Mi Smart Bedside Lamp 2 क्राउडफंडिंग के जरिए हुआ उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अपने भारतीय बाजार में अपना नया डिवाइस Mi Smart Bedside Lamp 2 लॉन्च कर दिया है जो कि Alexa, Google Assistant और Apple Homekit को सपोर्ट करने में सक्षम है। इस​ डिवाइस की कीमत 2,299 रुपये है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 3 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस की खासियत है कि कंपनी ने इसे क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है। यूजर्स Mi Home ऐप की मदद से एक से ज्यादा लैंप को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी की योजना क्राउडफंडिंग के लिए 2,000 यूनिट्स उपलब्ध कराने की है। 

Mi Smart Bedside Lamp 2 में 12W का लैंप है, जो 400 Lumens आउटपुट के साथ आता है। फिलहाल इस डिवाइस को कंपनी फ्लैश सेल के जरिए 3 दिसंबर से उपलब्ध कराएगी। लेकिन भविष्य में यह डिवाइस ओपन सेल में उपलब्ध हो सकता है। कंपनी का दावा है कि Mi Smart Bedside Lamp 2 6 घंटे प्रतिदिन के हिसाब से 11 साल तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इस लैंप में यूजर्स केवल एक टच से लाइट का कलर बदल सकते हैं। अगर आप भी Xiaomi के क्राउडफंडिंग कैंपेन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो उसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। 

Mi Smart Bedside Lamp 2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें कलर टेंप्रेचर रेंज 1700K और 6500K है। इसके अलावा इस लैंप में स्लाइड अप और डाउन कर यूजर्स इसकी ब्राइटनेस को भी आसानी से बढ़ा या घटा सकते हैं। वहीं इसमें दिए गए टच बटन की मदद से वॉल्यूम कंट्रोल करने के साथ ही कलर को भी मैनेज किया जा सकता है। साथ ही इसमें  Amazon Alexa, Google Assistant जैसे वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करने की सुविधा उपलब्ध है जिसकी मदद से आप केवल वॉयस कमांड से ही इसे कंट्रोल कर सकेंगे। खास बात है कि ये डिवाइस Apple HomeKit को भी सपोर्ट करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।