चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भारत में फेस्टिवल सीजन के दौरान बेचे 90 लाख स्मार्टफोन और 1 करोड़ पावर बैंक
अगर स्मार्ट टीवी की बिक्री की बात करें इस दौरान करीब 40 लाख स्मार्ट टीवी बेचे गये। इसमें स्मार्ट टीवी Mi इकोसिस्टम प्रोडक्ट और एसेसरीज शामिल हैं। साथ ही दीवाली के दौरान Mi Tv और होम एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट की कुल बिक्री 45 करोड़ से ज्यादा रही।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने फेस्टिवल सीजन के दौरान भारत में 90 लाख स्मार्टफोन की बिक्री की है। साथ ही इस दौरान करीब 1.3 करोड़ डिवाइस को बेचा है। इसमें ट्रिमर, स्मार्ट बैंड आदि शामिल रहे हैं। फेस्टिवल सीजन के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में Mi 10T Pro, Redmi Note 9 Pro max, Redmi Note 9 Pro, Redmi 9 Prime, Redmi 9 Redmi 9A शामिल हैं।
40 लाख स्मार्ट टीवी की हुई बिक्री
अगर स्मार्ट टीवी की बिक्री की बात करें, इस दौरान करीब 40 लाख स्मार्ट टीवी बेचे गये। इसमें स्मार्ट टीवी, Mi इकोसिस्टम प्रोडक्ट और एसेसरीज शामिल हैं। साथ ही दीवाली के दौरान Mi Tv और होम एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट की कुल बिक्री 45 करोड़ से ज्यादा रही। Xiaomi के 4K टीवी की बिक्री ने पिछले साल के मुकाबले सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की। अगर बड़ी स्क्रीन साइज स्मार्ट टीवी जैसे 50 इंच और 55 इंच की बात करें, तो पिछले साल के मुकाबले इसमें 50 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। Xiaomi के हालिया लॉन्च प्रोडक्ट जैसे Mi Watch Revolve और Mi स्मार्ट स्पीकर की जोरदार बिक्री रही थी।
एक करोड़ Mi Power बैंक की हुई बिक्री
फेस्टिवल सीजन के दौरान Xiaomi के टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, ट्रिमर, स्मार्ट बैंड, ऑडियो प्रोडक्ट, पावर बैंक, की काफी डिमांड रही है। Xiaomi इंडिया ने इसी दौरान करीब 1 करोड़ Mi Power bank की सेल के आंकड़े को पार कर लिया है। साथ ही Mi एयर प्यूरीफायर में 100 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। Mi स्मार्ट बैंड फिटनेस कैटेगरी की डिवाइस में बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट रहा है। Mi India के चीफ बिजनेस ऑफिशर रघु रेड्डी ने कहा कि हम साल की चौथी तिमाही में दमदार डिमांड देख रहे हैं।