Move to Jagran APP

Mi 11 और Mi 11 lite स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग से पहले अहम जानकारी लीक, यहां जानें फोन से जुड़ी सारी डिटेल

Mi 11 को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन भारत में Mi 11 के साथ ही Mi 11 lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Mi 11 स्मार्टफोन 8GB रैम वेरिएंट में आएगा। जबकि Mi 11 lite स्मार्टफोन 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन में आएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:19 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:27 AM (IST)
Mi 11 और Mi 11 lite स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग से पहले अहम जानकारी लीक, यहां जानें फोन से जुड़ी सारी डिटेल
यह Mi 11 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi की तरफ से Mi 11 सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी भारत में शुरू कर दी गई है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले दोनों स्मार्टफोन की डिटेल लीक हो गई है। Mi 11 स्मार्टफोन को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन भारत में Mi 11 के साथ ही Mi 11 lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Mi 11 स्मार्टफोन 8GB रैम वेरिएंट में आएगा। जबकि Mi 11 lite स्मार्टफोन 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन में आएगा। 

loksabha election banner

इन स्टोरेज वेरिएंट में आएगा फोन 

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Mi 11 को भारत मे दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी तरह Mi lite स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB रैम 64GB स्टोरेज, 6GB रैम 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। अगर कलर ऑप्शन की बात करें, तो Mi 11 स्मार्टफोन ग्रे और ब्लू में आएगा। वहीं Mi Lite स्मार्टफोन को पिंक, ब्लैक, और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Mi 11 और Mi 11 lite स्मार्टफोन को भारत में इसी साल मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Snapdragon 732 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन फुल एचडी प्लस IPS LCS डिस्पले के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। Mi Lite स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेट्अप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। 

Mi 11 स्मार्टफोन की कीमत 

Mi 11 और Mi 11 Pro स्मार्टफोन को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया गया है, जो Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आते हैं। फोन में फोटोग्राफी के लिए 108MP का कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन 5G इनेबल्ड हैं। फोन Xiaomi के MIUI 12.5 आउट ऑफ द बॉक्स को सपोर्ट करेगा। यह Xiaomi की पहली डिवाइस है, जो बिना चार्जर के साथ आएगी। Xiaomi Mi 11 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 है। वही इसके 8GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 होगी। जबकि Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन के 12GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,699 है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.