यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया टीज
Mi 10 और Mi 10 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मनु कुमार जैन ने ट्वीट में लिखा कि कंपनी भारत में Mi 10 सीरीज को चीन से आयात किया जाएगा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अब इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने दी है। इन्होंने ट्विटर पर एक जारी जारी किया है जिसके मुताबिक, इन फोन्स को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मनु कुमार जैन ने ट्वीट में लिखा कि कंपनी भारत में Mi 10 सीरीज को चीन से आयात किया जाएगा।
कंपनी ने किया ट्वीट: कंपनी ने कहा है कि इस तरह की डिवाइस को बनाने की फैसिलिटी भारत में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हमें डिवाइसेज की 100 फीसद यूनिट्स बाहर से इम्पोर्ट करनी होंगी। मनु कुमार जैन के ट्वीट से यह साफ है कि फोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि, इसकी तारीख फिलहाल नहीं बताई गई है। देखें ट्वीट:
However, making such a device requires state of the art facilities, which are not available in India.
We will have to import 100% of units if we launch the #Mi10 in India. Hence, it will have a different pricing model than usual.
RT🔄 with #Mi10 if you want to see it in India. https://t.co/FbRGe4tvjL" rel="nofollow
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) February 13, 2020
Xiaomi Mi 10 के फीचर्स: चीन में जो फोन लॉन्च किया गया है उसके फीचर्स की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। साथ ही इसमें फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम से लैस है। साथ ही 256 जीबी स्टोरेज भी दी गई है।
फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 13 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस है। इसके अलावा तीसरा और चौथा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है। फोन में 4780 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराई गई है। Mi 10 Pro के फीचर्स के लिए क्लिक करें यहां