Meta का भारत में पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस के साथ इस जगह होगी शुरुआत
मेटा प्लेटफॉर्म्स भारत में अपना पहला AI डेटा सेंटर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गुजरात के जामनगर में खोलेगा। यह ...और पढ़ें

Meta का भारत में पहला AI डेटा सेंटर, रिलायंस के साथ इस जगह होगी शुरुआत
HighLights
मेटा का भारत में पहला AI डेटा सेंटर जामनगर में।
रिलायंस इंडस्ट्री्स के साथ साझेदारी, 168 मेगावॉट क्षमता।
AI इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, मेटा सेवाओं को मिलेगा सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta Platforms ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के एरिया में भारत की बढ़ती भूमिका को देखते हुए देश में अपना पहला AI डेटा सेंटर खोलने की घोषणा कर दी है। इस खास परियोजना के लिए कंपनी ने Reliance Industries के साथ पार्टनरशिप की है। यह एडवांस डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में तैयार किया जाएगा। इससे भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और भी मजबूत होगा।
168 मेगावॉट होगी डेटा सेंटर की क्षमता
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डेटा सेंटर की शुरुआती क्षमता 168 मेगावॉट होने वाली है। फ्यूचर में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इसका विस्तार भी किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट के अगले दो सालों में शुरू होने की संभावना है। सेंटर का कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी। मेटा इसका यूज अपने AI मॉडल्स और डिजिटल सर्विस को सपोर्ट देने के लिए कर सकता है।
AI टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में मदद
ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये डेटा सेंटर मेटा के सबसे खास प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook, Instagram और WhatsApp में यूज होने वाली AI टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में मदद करेगा। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही ये डेटा सेंटर मेटा की फ्यूचर की AI स्कीम्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के विकास को भी रफ्तार देगा।
ये कदम ग्लोबल AI स्ट्रेटेजी का हिस्सा
वहीं, मेटा के CEO Mark Zuckerberg का कहना है कि भारत में AI डेटा सेंटर स्थापित करना कंपनी की ग्लोबल AI स्ट्रेटेजी का खास हिस्सा है। साथ ही Zuckerberg ने कहा कि जामनगर में बनने वाला ये सेंटर ग्लोबल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में मदद करेगा।
साथ ही ये डेटा सेंटर कंपनी के भारत में निवेश को और मजबूत बनाएगा। इस पार्टनरशिप के तहत रिलायंस इस डेटा सेंटर के डिजाइन, निर्माण, एनर्जी सप्लाई, नेटवर्क कनेक्टिविटी और संचालन सहित एंड-टू-एंड सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें- Realme का 8000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek प्रोसेसर
