Realme का 8000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek प्रोसेसर
Realme ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च किया है, जिसमें 8000mAh की 'टाइटन बैटरी' और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।

Realme का 8000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek प्रोसेसर
HighLights
Realme P4R 5G भारत में हुआ लॉन्च।
इसमें 8000mAh 'टाइटन बैटरी' और 144Hz डिस्प्ले है।
शुरुआती कीमत ₹16,999, Flipkart और realme.com पर उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने आज यानी 10 जून को भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Realme P4R 5G के नाम से पेश किया है। इस स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाइफ, थर्मल मैनेजमेंट और कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिल रहे हैं। डिवाइस की सबसे खास बात इसकी 8000mAh की 'टाइटन बैटरी' है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Realme P4R 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Realme P4R 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की लॉन्च प्राइस ₹16,999, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹18,999 और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹20,999 है। जबकि फोन की रेगुलर कीमतें क्रमशः ₹18,999, ₹20,999 और ₹22,999 हैं। डिवाइस Flipkart और realme.com पर उपलब्ध है और ऑफर सिर्फ 12 घंटे के लिए उपलब्ध है।
Realme P4R 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का सनलाइट डिस्प्ले मिल रहा है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। ऑडियो के लिए फोन में सुपर लीनियर स्पीकर हैं जो 400% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड को सपोर्ट करते हैं।
खास बात ये है कि फोन Realme के ArmorShell कंस्ट्रक्शन से बना है, जिसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल रही है।
दमदार प्रोसेसर और खास कूलिंग सिस्टम
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में realme UI 7.0 मिल रहा है। डिवाइस दो साल के सिस्टम अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। फोन गर्म न हो इसके लिए डिवाइस में 5300mm² का AirFlow वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम और वन टैप कूलिंग फीचर भी मिल रहा है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे खास इसकी 8000mAh की 'टाइटन बैटरी' है। एक बार चार्ज करने पर ये फोन 3 दिन तक चल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी इस फोन की मोटाई सिर्फ 8.8mm है। फोन में Bypass चार्जिंग भी है जो गेमिंग जैसे हैवी टास्क के दौरान सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है, जिससे बैटरी चार्जिंग प्रोसेस बायपास हो जाता है और फोन कम हीट होता है।
Realme P4R 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में F1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। खास बात ये है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे छोटे मूविंग क्लिप्स कैप्चर करने के लिए मोशन फोटो फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करते हैं।
