विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election Results: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों पर बन रहे हैं फनी मीम्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

Published: Sat, 23 Nov 2024 01:24 PM (IST)

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ घोषित किए जा रहे हैं। साथ ही मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पंजाब उत्तरप्रदेश ...और पढ़ें

महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों से संबंधित खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों से संबंधित खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज 23 नवंबर के दिन महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। जहां महाराष्ट्र में भाजपा और उनकी सहयोगियों दलों को बंपर जीत मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, झारखंड में रुझानों में JMM फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर और झारखंड के 81 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इन विधानसभा चुनावों के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तरप्रदेश और वायनाड जैसी जगहों के उपचुनाव के भी नतीजे आज आ रहे हैं। बहरहाल इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स चुनाव संबंधी मीम्स भी खूब शेयर कर रहे हैं। आइए डालते हैं उन पर नजर।

मीम्स खासतौर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ज्यादा बनाए जा रहे हैं। हमने यहां ट्विटर पर शेयर किए जा रहे मीम्स को यहां शामिल किया है। साथ ही आपको बता दें कि आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट क्रिकेट का दूसरा दिन भी है। ऐसे में काफी लोग नतीजों को इससे जोड़कर भी मीम्स बना रहे हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर। 

ऊपर शेयर किए गए मीम्स में आप देख सकते हैं कि ज्यादातर मीम्स महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों के संबंध में बनाए गए हैं। बाकी की चर्चा सोशल मीडिया पर फिलहाल कम है।

यह भी पढ़ें: क्या सेफ है पब्लिक वाई-फाई? यूज करते वक्त क्यों बरतनी चाहिए सावधानी