विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

55-इंच के दो नए Smart TV की सेल आज से, 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट भी

Published: Thu, 04 Jun 2026 10:30 AM (IST)

Lumio ने भारत में Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) स्मार्ट टीवी के 55-इंच मॉडल लॉन्च किए हैं। इन ...और पढ़ें

55-इंच के दो नए Smart TV की सेल आज से, 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट भी

55-इंच के दो नए Smart TV की सेल आज से, 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट में अपनी मौजूदगी और भी मजबूत करने के लिए Lumio ने Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) स्मार्ट टीवी के नए 55-इंच मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि ये नए मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं जो बेहतर स्ट्रीमिंग, गेमिंग और शानदार कंटेंट एक्सपीरियंस चाहते हैं। दोनों टीवी की सेल आज यानी 4 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon और Flipkart पर शुरू होने जा रही है।

Vision 9 (2026) में क्या-क्या खूबियां?

Vision 9 (2026) का 55-इंच मॉडल कंपनी का फ्लैगशिप TV है और इसमें MediaTek Pentonic 700 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस टीवी में 3GB तक RAM और 64GB स्टोरेज मिल रही है। टीवी में QD MiniLED डिस्प्ले और EVA पैनल टेक्नोलॉजी मिल रही है।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.11.26 AM

यह टीवी 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Rec. 2020 कलर स्पेस का 82 परसेंट कवरेज ऑफर करता है। गेमिंग पसंद करने वालों के लिए ये टीवी 4K में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही टीवी में 1080p पर 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है।

इसके अलावा टीवी में VRR यानी Variable Refresh Rate, ALLM यानी Auto Low Latency Mode और Quick Media स्विचन का ऑप्शन भी मिल रहा है। जबकि ऑडियो के लिए टीवी में Dolby Atmos और कंपनी की DGS ट्यूनिंग मिल रही है।

Vision 7 (2026) में क्या-क्या खूबियां?

WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.11.38 AM

दूसरी तरफ Vision 7 (2026) भी 55-इंच स्क्रीन साइज में QLED डिस्प्ले ऑफर कर रहा है जिसमें 64GB स्टोरेज मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये टीवी पिछली पीढ़ी की तुलना में चार गुना ज्यादा क्षमता और दोगुनी स्पीड ऑफर करती है।

साथ ही टीवी में 400 निट्स तक की ब्राइटनेस, Rec. 2020 का 78 प्रतिशत और DCI-P3 कलर स्पेस का 108 प्रतिशत कवरेज मिल रहा है। इसके अलावा टीवी में Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट भी मिल रहा है।

Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) Smart TV की कीमत

  • Lumio Vision 9 (2026) की कीमत 55-इंच मॉडल के लिए ₹51,999 लेकिन अभी इंट्रोडक्टरी प्राइस ₹44,999 है।
  • Lumio Vision 7 (2026) की कीमत 55-इंच मॉडल के लिए ₹39,999 लेकिन इंट्रोडक्टरी प्राइस ₹34,999 है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi 17T के साथ इस दिन आएगी नई Smart TV सीरीज, लॉन्च से पहले फीचर्स रिवील