Google TV सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Lumio का नया प्रोजेक्टर, 120-इंच प्रोजेक्शन और 32GB स्टोरेज भी
Lumio ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट Google TV प्रोजेक्टर Arc 7 2026 लॉन्च किया है, जिसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी और 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन मिलती है।

भारत में लॉन्च हुआ Lumio Arc 7 (2026) Google TV प्रोजेक्टर
HighLights
Lumio Arc 7 (2026) Google TV प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च।
बेहतर पिक्चर क्वालिटी, 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन प्रदान करता है।
एंड्रॉयड 14 आधारित, 32GB स्टोरेज, कीमत ₹34,999 है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lumio ने इंडियन मार्केट में लेटेस्ट गूगल टीवी प्रोजेक्टर Arc 7 2026 लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने बेहतर पिक्चर क्वालिटी, लार्ज साइज प्रोजेक्शन और एडिशनल स्टोरेज पर काम किया है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित Google TV सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कुछ फीचर पिछली जेनरेशन के प्रोजेक्टर से मिलते जुलते हैं।
Lumio Arc 7 2026 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Lumio Arc 7 2026 में कंपनी ने अपग्रेडेट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ Lumio की नेक्स्ट जेन Arc Light Engine 2 का यूज किया है। कंपनी का दावा है कि इसे डस्ट प्रूफ लाइट इंजन के साथ लाया गया है, जो इंडियन कंडीशन के हिसाब से बेहतर पिक्चर क्वालिटी ऑफर करता है। यह प्रोजेक्टर 500 ANSI लूमिन्स ऑफर करता है, जो पिछली जेनरेशन के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा है। कॉन्ट्रास्ट 15% अधिक और DCI-P3 कलर कवरेज 10% अधिक है।
Lumio Arc 7 प्रोजेक्टर 120 इंच की इमेज डिस्प्ले करता है। इससे पहली जेनरेशन का प्रोजेक्टर 100-इंच की आइडियल स्क्रीन साइज ऑफर करता है। Lumio का यह प्रोजेक्टर रीचर कलर, डीपर ब्लैक ऑफर करता है। इसके साथ ही स्टोरेज 16GB से बढ़कर 32GB हो गई है। यूजर्स को एप और कंटेंट स्टोर करने के लिए ज्यादा स्टोरेज मिलेगी। यह प्रोजेक्टर एंड्रॉयड 14 पर आधारित Google TV पर रन करता है, जो Netflix सर्टिफाइड है।
दूसरे फीचर्स की बात करें STR8 ऑटो-कीस्टोर करेक्शन, इंस्टेंट TOF ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। इसमें डुअल 8W स्टीरियो स्पीकर, Dolby Audio सपोर्ट और Minion Noir Remote फीचर मिलते हैं।
Lumio Arc 7 (2026) कीमत
Lumio Arc 7 2026 को भारत में 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 8 अक्टूबर से Amazon India और Flipkart पर शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- Hisense ने लॉन्च किया 4K ट्रिपल-लेजर प्रोजेक्टर, 150 इंच की डिस्प्ले, 240Hz गेमिंग और 360-डिग्री गिंबल भी
