विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर मिलेगा थिएटर जैसा मजा! 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन बनाएगा ये नया प्रोजेक्टर, Google TV का भी सपोर्ट

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:00 PM (IST)

Lumio ने अपना नया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जो 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन, 500 ANSI ...और पढ़ें

घर पर मिलेगा थिएटर जैसा मजा! 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन बनाएगा ये नया प्रोजेक्टर, Google TV का भी सपोर्ट

घर पर मिलेगा थिएटर जैसा मजा! 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन बनाएगा ये नया प्रोजेक्टर, Google TV का भी सपोर्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने घर पर बड़ी स्क्रीन में फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो Lumio ने आपके लिए अपना नया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। जी हां, ये कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Arc 7 का अपग्रेडेड मॉडल बताया जा रहा है। नए प्रोजेक्टर में ज्यादा ब्राइटनेस के साथ साथ बेहतर कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा कलर कवरेज देखने को मिल रहा है। कंपनी ने प्रोजेक्टर में Google TV बेस्ड स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर किए हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Lumio Arc 7 (2026) की कीमत

कीमत की बात करें तो भारत में Lumio Arc 7 (2026) की कीमत 34,999 रुपये है। जबकि इसकी सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। आप चाहें तो इस प्रोजेक्टर को Lumio Store के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीद सकते हैं। प्रोजेक्टर के साथ एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी मिल रही है। आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के लिए देशभर में 300 से ज्यादा सर्विस सेंटर भी हैं।

Lumio Arc 7 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lumio Arc 7 (2026) में 1080p की नेटिव रिजॉल्यूशन मिल रहा है और ये प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन बना सकता है। प्रोजेक्टर में कंपनी का Arc Light Engine 2 मिल रहा है, जो पूरी तरह सील्ड है।

प्रोजेक्टर के अंदर धूल जाने की संभावना भी कम है। साथ ही इसमें 500 ANSI लुमेन ब्राइटनेस मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये पिछले मॉडल की तुलना में कॉन्ट्रास्ट में 15 परसेंट बेहतर है और DCI-P3 कलर कवरेज भी 10 परसेंट ज्यादा है।

ज्यादा स्टोरेज और Google TV सपोर्ट

इस नए प्रोजेक्टर में 32GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले दोगुना ज्यादा स्टोरेज है। ये Android 14 पर बेस्ड Google TV पर रन करता है। साथ ही इस प्रोजेक्टर में आपको Netflix और Google TV का सपोर्ट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं इसमें Gemini on Google TV भी आउट ऑफ द बॉक्स मिल रहा है।

ऑटोफोकस के साथ ऑटो कीस्टोन भी

प्रोजेक्टर में TOF ऑटोफोकस और STR8 ऑटो-कीस्टोन करेक्शन भी देखने को मिल रहा है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ये फीचर स्क्रीन को सही शेप में सेट करने में मदद करता है। प्रोजेक्टर में ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस भी मिल रहा है, जिससे सामने कोई चीज आने पर प्रोजेक्शन को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए क्या-क्या?

कनेक्टिविटी की बात करें तो प्रोजेक्टर में ब्लूटूथ 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi 5, HDMI 1.5, HDMI 2.0 और USB 2.0 पोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इसमें 16:9 नेटिव आस्पेक्ट रेशियो और HDR10 का भी सपोर्ट मिल रहा है। प्रोजेक्टर के साथ Google Assistant सपोर्ट वाला Minion Noir रिमोट भी मिल रहा है। जबकि ऑडियो के लिए प्रोजेक्टर में दो 8W स्टीरियो स्पीकर हैं, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रीमियम फोल्डेबल समेत Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 8.02 इंच डिस्प्ले और 200MP कैमरा