9,999 रुपये में नया फोन, 6000mAh की बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस; 50MP कैमरा भी
अगर आप 10000 रुपये से कम के बजट में एक नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt के ...और पढ़ें

Boltt Evo 10 हजार रुपये से कम कीमत वाला एक नया फोन है। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 10,000 रुपये से कम कीमत में एक नया फोन खरीदना चाहते हैं। तो Boltt Evo पर विचार कर सकते हैं। ये 10 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर आता है। ये फोन वियरेबल बनाने वाली कंपनी Fire Boltt के नए स्मार्टफोन ब्रांड Boltt की तरफ से भारतीय बाजार में हाल ही में उतारा गया है। ये हैंडसेट 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।
Boltt Evo की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Boltt Evo का ऑफिशियल प्राइस बेस 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं, इसके 6GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ऑफर के तहत 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद ये फोन 4GB रैम वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये और 6GB रैम वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। ग्राहक इस फोन को Flipkart से आर्कटिक व्हाइट, बेरी रेड, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं।

Boltt Evo के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Boltt Evo एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 16 पर रन करता है। फोन में 6.79-इंच का HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 3,90,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Boltt Evo के रियर में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर एड किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
पावर बैकअप के लिए Boltt Evo में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, NFC, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट एड किया गया है। फोन का साइज 170 x 77.71 x 8.5mm और वजन लगभग 233 ग्राम है।
