विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LG V60 ThinQ दो स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हुआ टीज, अगले महीने होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 07 Aug 2019 12:50 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 04:53 PM (IST)

LG V60 ThinQ ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन को अगले महीने आयोजित होने वाले IFQ 2019 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का टीजर वीडियो जारी किया है

LG V60 ThinQ दो स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हुआ टीज, अगले महीने होगा लॉन्च
LG V60 ThinQ दो स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हुआ टीज, अगले महीने होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता LG अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ड्यूल स्क्रीन यानी की दो स्क्रीन के साथ लॉन्च कर सकता है। LG से पहले Vivo ने भी इस साल ड्यूल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन Vivo Nex Dual ग्लोबली लॉन्च किया था। LG V60 ThinQ ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन को अगले महीने आयोजित होने वाले IFQ 2019 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें इस स्मार्टफोन के लॉन्च की डेट 6 सितंबर बताई है। रिलीज किए गए वीडियो टीजर में इस स्मार्टफोन में दो स्क्रीन होने की पुष्टि हुई है।

LG V60 ThinQ टीजर वीडियो

LG V60 ThinQ के टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में ज्यादा पता नहीं चला है। इस स्मार्टफोन के पहले भी कुछ लीक आ चुके हैं। हालांकि, टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन पर पुराने 8-bit गेम को दिखाया गया है जिसमें इसे दोनों स्क्रीन पर खेलते हुए शो किया गया है। इस गेम को एक डिस्प्ले में खेलना शुरू किया गया जबकि दूसरे स्क्रीन में इस गेम को खत्म किया गया है।

IFQ 2019 का आयोजन इस साल बर्लिन में किया जाएगा। टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन के लॉन्च का समय 10:00 दिया गया है। रिलीज किए गए टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन के नाम का तो जिक्र नहीं किया गया है लेकिन इसका नाम LG V60 ThinQ हो सकता है। कंपनी ने LG V50 ThinQ को इस साल लॉन्च किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने LG V50 ThinQ सीरीज के तहत ही ड्यूल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को इस सीरीज में लॉन्च कर सकता है।

इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म चिपसेट प्रोसेसेर दिया जा सकता है। इस साल लॉन्च हुए लगभग सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन 5G को भी सपोर्ट कर सकता है। फोन में एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित LG UX का अगला वर्जन दिया जा सकता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।