विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पीछे एक मिनी स्क्रीन भी

Published: Tue, 15 Sep 2026 12:00 PM (IST)

लावा जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Virat Curve 21 सितंबर को लॉन्च करेगा। इसमें 6.67 इंच कर्व्ड AMOLED ...और पढ़ें

6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पीछे एक मिनी स्क्रीन भी

6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पीछे एक मिनी स्क्रीन भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Lava Virat Curve के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने सोमवार को फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। ये डिवाइस कंपनी की नई Virat सीरीज का चौथा मॉडल होने वाला है, जिसमें पहले से Lava Virat V1 4G, Virat V1 5G और Virat V1 Pro 5G जैसे मॉडल शामिल हैं। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...

Lava Virat Curve की लॉन्च डिटेल्स

इस नए Lava Virat Curve को भारत में अगले हफ्ते 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के बाद फोन की सेल Flipkart के जरिए शुरू होगी। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Heritage Indigo और Makrana Ivory में खरीदा जा सकेगा।

Lava Virat Curve के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही इस फोन में Full-HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स के साथ 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस में Android 16 मिल सकता है। कंपनी इसमें दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है।

पीछे की तरफ एक Mini Display भी

इस नए वाले Lava Virat Curve की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन हो सकता है। डिवाइस में आगे और पीछे दोनों तरफ कर्व्ड पैनल मिल सकते हैं। इसके रियर पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिल सकती है। पीछे ऊपर बाईं तरफ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है।

इतना ही नहीं इस कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एक Mini Display भी मिलेगी। इस छोटे डिस्प्ले पर लावा लोगो, वॉल्यूम लेवल, बैटरी परसेंट, टाइम, नोटिफिकेशन, इमोजी और कस्टम मैसेज जैसी डिटेल्स दिखाई देंगी।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में फोन में IP64 रेटिंग, धूल और पानी के छींटों से सेफ्टी देगी।

Lava Virat Curve के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस नए Lava Virat Curve में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही इस फोन में Sony IMX752 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, 10x डिजिटल जूम और 79-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिल सकता है। फोन से 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- 10000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 8GB RAM, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले