6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की सेल आज से, सेकेंडरी डिस्प्ले, 120Hz डिस्प्ले और 50MP का कैमरा भी
Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। इसमें रियर सेकेंडरी डिस्प्ले, 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7100 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं।

Lava Virat Curve 5G की सेल आज से
HighLights
सेल शुरू, ₹19,999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध।
रियर सेकेंडरी डिस्प्ले, 120Hz AMOLED स्क्रीन और 45W चार्जिंग।
Dimensity 7100 चिपसेट और 6,000mAh की दमदार बैटरी।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन की सेल इंडियन मार्केट में आज से शुरू होगी। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में रियर सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है, जिसमें यूजर्स नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। लावा के इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
Lava Virat Curve 5G की कीमत और सेल डिटेल्स
Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन को 6जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को बैंक ऑफर के साथ मात्र 19,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। लावा के इस स्मार्टफोन की सेल आज शाम सात बजे से शुरू होगी।
इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate में लॉन्च किया गया है। Virat Curve 5G स्मार्टफोन पर कंपनी 1-ईयर रिप्लेसमेंट वारंटी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही इसके साथ आने वाले एक्सेसरीज में 6 महीने की वारंटी मिल रही है।

Lava Virat Curve 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेनसिटी 394ppi और पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स की है। इस फोन के रियर पैनल में कंपनी ने मिनी डिस्प्ले भी दी है, जिसमें यूजर्स नोटिफिकेशन, वॉल्यूम लेवल, बैटरी प्रसेंटेज, इमोजी, टाइम जैसी डिटेल देख सकते हैं।
लावा के इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6GB की LPDDR5 RAM और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की स्टोरेज को वर्चुअल रैम फीचर की मदद से 6 जीबी तक और बढ़ा सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 45वाट की चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
