विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lava ने भारत में लॉन्च किए Probuds T51 ईयरबड्स और Xscape 13° नेकबैंड, कीमत ₹699 से शुरू

Published: Fri, 03 Jul 2026 09:00 PM (IST)

होमग्रोन ब्रांड Lava ने भारतीय मार्केट में अपनी 'Pro' सीरीज का दायरा बढ़ाते हुए दो नए किफायती ऑडियो प्रोडक्ट्स- Lava Probuds T51 ईयरबड्स और Lava Xscape 13° Neckband लॉन्च किए हैं।

Lava के नए ऑडियो वियरेबल्स लॉन्च हुए हैं।

Lava के नए ऑडियो वियरेबल्स लॉन्च हुए हैं। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava ने भारत में अपने Probuds T51 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स और Xscape 13° Neckband लॉन्च कर दिए हैं। ये नए ऑडियो प्रोडक्ट्स कंपनी की Pro सीरीज का हिस्सा हैं और अलग-अलग यूजर्स सेगमेंट को टारगेट करते हैं। Probuds T51 में 50dB तक का हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलता है, जबकि Xscape 13° Neckband तीन डेडिकेटेड ईक्यू (EQ) मोड्स के साथ आता है। दोनों ही ऑडियो डिवाइसेज Bluetooth 5.4, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, फास्ट चार्जिंग और वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं।

Probuds T51 और Xscape 13° Neckband की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Probuds T51 की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और ये मोचा क्रीम, ब्लू फ्रॉस्ट और एस्प्रेसो ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। दूसरी तरफ, Xscape 13° Neckband की कीमत 699 रुपये है और ये ब्लैक, ब्लू और ग्रे शेड्स में आता है। ये ऑडियो प्रोडक्ट्स फिलहाल रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदे जा सकते हैं और आने वाले दिनों में इन्हें Amazon पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी तारीख कन्फर्म नहीं की है।

ये दोनों ही प्रोडक्ट्स एक साल की वारंटी, दो महीने की एक्सटेंडेड वारंटी और ओवर-द-काउंटर रिप्लेसमेंट सपोर्ट के साथ आते हैं। नए ऑडियो एक्सेसरीज के साथ लावा ने Prowatt Air 10K पावर बैंक को भी मार्केट में उतारा है।

Lava Xscape 13 Neckband

Probuds T51 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Lava Probuds T51 में 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये ईयरबड्स एडेप्टिव नॉइज डिटेक्शन के साथ 50dB तक के हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन को सपोर्ट करते हैं। ऑटोमैटिक प्लेबैक कंट्रोल के लिए इनमें इन-ईयर डिटेक्शन फीचर भी शामिल है। ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और डुअल-डिवाइस पेयरिंग का सपोर्ट भी है। ऑडियो पर्सनलाइजेशन और कस्टम कंट्रोल्स के लिए ये ProSpot कंपेनियन एप के साथ काम करते हैं। इसके अलावा इनमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है।

लावा का दावा है कि Probuds T51 चार्जिंग केस के साथ कुल 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ये 3 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। स्प्लैश से बचाव के लिए इन्हें IPX4 रेटिंग मिली है और इनका डिजाइन मैट फिनिश वाला है।

Xscape 13° Neckband के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Lava Xscape 13° Neckband में 10mm डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये तीन EQ मोड्स को सपोर्ट करता है, जिनमें Pro Bass, Pro Rock और Pro Balance शामिल हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए इस नेकबैंड में 40ms का लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है। ये डिवाइस Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और डुअल-डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करता है। इसमें इन-लाइन कंट्रोल्स, इन-बिल्ट माइक्रोफोन और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।

लावा के मुताबिक, Xscape 13° Neckband में 70 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि मात्र 10 मिनट की चार्जिंग से ये 2.5 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। इस वियरेबल का वजन केवल 30 ग्राम है और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IPX4 रेटिंग मिली है। अलग-अलग कान के साइज के हिसाब से लावा इसके साथ एक्स्ट्रा सिलिकॉन ईयर टिप्स भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: अगर किसी ने ई-रिक्शा ऑफ कर दिया है तो कैसे ऑन करें? नोट कर लें काफी आसान है तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।