विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:00 AM (IST)

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G कल, 18 सितंबर को लॉन्च करेगा। इसमें ...और पढ़ें

6000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

6000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा कल यानी 18 सितंबर को अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Lava Bold N4 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट के साथ इसके डिजाइन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर दिया है।

यह स्मार्टफोन कंपनी की Bold N4 सीरीज के तहत पेश होगा और हाल ही में लॉन्च हुए Lava Bold N4 Lite के बाद लाइनअप का अगला मॉडल होने वाला है। चलिए पहले नए डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...

Lava Bold N4 Pro 5G की लॉन्च डिटेल्स

कंपनी का कहना है कि Lava Bold N4 Pro 5G भारत में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के वक्त डिवाइस की कीमत और सेल से जुड़ी डिटेल्स शेयर की जाएंगी। कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि स्मार्टफोन की सेल Amazon के जरिए शुरू की जाएगी।

कैसे होगा फोन का डिजाइन?

डिजाइन की बात करें तो Lava Bold N4 Pro 5G में फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट मिड-फ्रेम देखने को मिल सकता है। रियर पैनल के ऊपरी बाएं हिस्से में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। फोन के साइड फ्रेम पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स मिलेंगे, जबकि सिम ट्रे दूसरी तरफ मिलेगी।

इतना ही नहीं इस नए Lava Bold N4 Pro 5G में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी इस फोन को गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है। हालांकि फोन कितनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, इसकी डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है।

Lava Bold N4 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। दोनों कैमरों को फोन के पीछे दिए गए स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल में दिया जाएगा। इस कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के लिए भी अलग कटआउट मिलेगा। फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिलेगा। इसी नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Lava Bold N4 Pro 5G की संभावित कीमत

Lava ने अभी तक Bold N4 Pro 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन को 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में पेश किए जा सकता है। डिवाइस के प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज और चार्जिंग स्पीड का भी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इन फीचर्स की डिटेल्स लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Redmi के 9,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर