विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone X में खास होंगी ये टेक्नोलॉजी, 3 नवंबर से शुरू होगी बिक्री

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 10:11 AM (IST)

एप्पल आइफोन 10 में होम बटन के ना होने से इंटरफेस पर काम करने का तरीका बदल जाएगा।

iPhone X में खास होंगी ये टेक्नोलॉजी, 3 नवंबर से शुरू होगी बिक्री
iPhone X में खास होंगी ये टेक्नोलॉजी, 3 नवंबर से शुरू होगी बिक्री

नई दिल्ली(जेएनएन)। आइफोन X दो वैरिएंट (64 और 256 जीबी) और दो रंगों (स्पेस ग्रे और सिल्वर) के साथ  क्रमश: 89000 रु और 1,02,000 रुपए में पेश किया गया है। भारत में यह फोन 3 नवम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। एप्पल ने आइफोन 10 या X को कुछ नई टेक्नॉलजीज के साथ पेश किया है, जो इसे खास और अन्य फोन्स से अलग बनाता है।

नया डिजाइन
एप्पल आईफोन 10 का डिजाइन इसे खास बनाता है। स्क्रीन को Edges तक फैला दिया गया है। इसकी वजह से फिंगरप्रिंट स्कैनर यानि की होम बटन हटा दिया गया है। इसकी 5.8 इंच का स्क्रीन साइज भी कई लोगों को आकर्षित करेगा।

इंटरफेस करेगा नए तरीके से काम
फोन में होम बटन के ना होने से इंटरफेस पर काम करने का तरीका बदल जाएगा। चाहे आप किसी भी एप पर कार्य कर रहे हो, बस ऊपर की तरफ स्वैप करने पर होम स्क्रीन आ जाएगी। एक से दूसरी एप में जाने के लिए आपको ऊपर की ओर स्वाइप कर के होल्ड करना होगा, इससे आपके सामने मल्टी-टास्किंग कार्ड आ जाएगा। कंट्रोल सेंटर के लिए ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करना होगा। हालांकि, आइफोन यूजर्स को होम बटन के चले जाने से थोड़ी दिक्कत जरूर होगी। लेकिन समय के साथ आपको इस नई तकनीक की आदत पड़ जाएगी।

फेस आईडी
आईफोन में फेस आईडी की सेटिंग्स करना सबसे आसान है। इसकी सेटिंग करने में आपको एक मिनट से भी कम समय लगेगा। एप्पल आईडी सेटअप और पासकोड एड करने के बाद आप अपना चेहरा रजिस्टर कर सकते हैं। आपको बस कैमरा में सीधा देखना होगा और बताई जा रही दिशा में चेहरे को ट्विस्ट करना होगा। हर डिवाइस पर एक ही चेहरे को सेट किया जा सकता है। एप्पल का फेस आईडी फीचर सामान्य फेस अनलॉक से कई अधिक बेहतर और अलग है। फेस अनलॉक में आपकी फोटो को सामने रख कर भी लॉक खोला जा सकता है। इसे इतना सुरक्षित नहीं माना जाता। लेकिन आइफोन का फेस आईडी फीचर फ्रंट कैमरा, इंफ्रारेड कैमरा, फ्लड इल्युमिनेटर और डॉट प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर कार्य करता है। यह सुरक्षित होने के साथ-साथ एक्यूरेट भी है। इसे अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

नया फ्रंट और बैक कैमरा
एप्पल के इस फोन पर रियर ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके कैमरा से कम रौशनी में भी अच्छी क्वालिटी की पिक्चर्स आती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके दोनों लेंसेज में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन है। इसमें पोर्ट्रेट मोड, पोर्ट्रेट लाइटनिंग, 20fps स्लो मोशन 1080p वीडियो और 60fps 4k रिजोल्यूशन वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का एक स्तर बढ़ा देते हैं। इससे वो सभी काम किए जा सकते हैं, जो यूजर्स किसी प्रोफेशनल कैमरा से कर सकते हैं।

इन सभी मुख्य फीचर्स के साथ आईफोन 10 टेक्नोलॉजी के मामले में नया और बेहतर दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें:

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL के साथ जियो दे रहा 35000 रुपये का ऑफर

आज भारत में लॉन्च होंगे नोकिया के नए स्मार्टफोन्स, जानें डिटेल्स

कैसा दिखता है दुनिया का पहला 5जी स्माटफोन, देखें तस्वीर  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।