सालों बाद भारत में लौटा Karbonn! ला रहा है नया Rebel 5G फोन, Amazon पर दिखा टीजर
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक समय बेहद पॉपुलर रहा घरेलू ब्रांड Karbonn Mobiles कई सालों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर वापसी करने की तैयारी में है।

Karbonn Rebel 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Karbonn Mobiles एक जाना-पहचाना नाम है, जो पिछले कई सालों से भारतीय स्मार्टफोन बाजार से काफी हद तक गायब रहा है। ब्रांड का आखिरी बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च 2019 में हुआ था, जिसके बाद इसके ऑपरेशन्स बंद हो गए थे। हालांकि, अब ये ब्रांड एक नए 5G स्मार्टफोन- Karbonn Rebel 5G के साथ वापसी की तैयारी करता दिख रहा है। भारत में इस अपकमिंग हैंडसेट के लॉन्च को एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए टीज किया गया है।
Karbonn Rebel 5G का भारत में लॉन्च हुआ टीज
Karbonn Rebel 5G को Amazon India पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के साथ लिस्ट किया गया है। ये लिस्टिंग कई सालों के लंबे गैप के बाद स्मार्टफोन मार्केट में इस होमग्रोन ब्रांड की वापसी का संकेत देती है। हालांकि, Amazon माइक्रोसाइट पर आने वाले इस हैंडसेट के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स, कीमत या अवेलेबिलिटी की डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कई ऐसे स्लोगन्स दिए गए हैं जो इसकी मार्केट पोजिशनिंग को टीज करते हैं।
माइक्रोसाइट में कुछ खास पंचलाइन्स शामिल हैं, जैसे 'status isn't a specification', 'style that stands out' और 'all of the phone, none of the price shock'। इसके अलावा एक और स्लोगन, 'don't follow, just rebel', ये इशारा करता है कि इसे मेनस्ट्रीम के स्मार्टफोन ऑप्शन्स के एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर उतारा जा सकता है।

Karbonn ने Rebel 5G को ऐसे लोगों के लिए तैयार किया हुआ डिवाइस बताया है जो इंडिपेंडेंट फैसले लेते हैं, सिर्फ हाइप के पीछे नहीं भागते और स्टाइल के साथ-साथ सब्सटेंस को भी अहमियत देते हैं। हालांकि, हैंडसेट से जुड़े मेजर स्पेसिफिकेशन्स को अभी सीक्रेट रखा गया है। कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का भी एलान नहीं किया है, लेकिन ये जरूर टीज किया है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक जल्द ही सामने लाया जाएगा।
बता दें कि Karbonn दिल्ली-बेस्ड Jaina Group और बेंगलुरु-बेस्ड UTL Group के बीच एक भारतीय जॉइंट वेंचर था। ये कंपनी मोबाइल स्मार्टफोन्स, फीचर फोन्स और टैबलेट्स बनाती थी। ये उन गिने-चुने घरेलू मैन्युफैक्चरर्स में शामिल थी जिन्होंने भारत में Google की 'Android One' इनिशिएटिव हिस्सा लिया था। संयोग से, Karbonn Sparkle V देश में पेश किए गए शुरुआती Android One स्मार्टफोन्स में से एक था।
देश में कंपनी के आखिरी नोटेबल स्मार्टफोन लॉन्चेज में से एक Karbonn Frames S9 था, जिसने मई 2018 में डेब्यू किया था। 6,790 रुपये की कीमत वाले इस हैंडसेट में 5.2-इंच (720x1280 पिक्सल) का HD IPS डिस्प्ले था और ये कस्टम UI के साथ Android 7.0 Nougat पर चलता था। ये एक अनस्पेसिफाइड क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस था।
कैमरे के मामले में, Karbonn Frames S9 के बैक पर LED फ्लैश और ऑटोफोकस के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। इसका खास फीचर फ्रंट में दिया गया डुअल 'Twinfie' कैमरा सेटअप था, जिसमें 8-मेगापिक्सल के दो सेंसर्स शामिल थे। स्टोरेज के फ्रंट पर, इसमें 16GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज और 2,900mAh की बैटरी दी गई थी।
