विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खत्म हो गया है Jio का दैनिक डाटा, 11 रु से शुरू इन पैक्स में मिल रहा है 102GB तक डाटा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 08 Mar 2019 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 06:00 PM (IST)

Jio डाटा बूस्टर पैक की कीमत 11 रुपये से शुरू होती है। इनके तहत यूजर्स को हाई-स्पीड 4G डाटा उपलब्ध कराया जाता है।

खत्म हो गया है Jio का दैनिक डाटा, 11 रु से शुरू इन पैक्स में मिल रहा है 102GB तक डाटा
खत्म हो गया है Jio का दैनिक डाटा, 11 रु से शुरू इन पैक्स में मिल रहा है 102GB तक डाटा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio वॉयस कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है। इनके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। एक बार डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 Kbps हो जाती है। हालांकि, कंपनी डाटा बूस्टर पैक भी उपलब्ध करती है। इसका इस्तेमाल FUP लिमिट खत्म होने या डाटा खत्म होने के बाद किया जा सकता है। Jio डाटा बूस्टर पैक की कीमत 11 रुपये से शुरू होती है। इनके तहत यूजर्स को हाई-स्पीड 4G डाटा उपलब्ध कराया जाता है। यहां हम आपको Jio के सभी डाटा बूस्टर पैक्स की जानकारी दे रहे हैं।

Jio के डाटा बूस्टर पैक:

1. 11 रुपये के पैक में यूजर्स को 400MB 4जी हाई-स्पीड उपलब्ध कराया जाता है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान की वैधता पर निर्भर करती है।

2. 21 रुपये के पैक में यूजर्स को 1 जीबी 4जी हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। इसकी वैधता भी यूजर के बेस प्लान जितनी होती है।

3. 51 रुपये के पैक में यूजर्स को 3 जीबी 4जी हाई-स्पीड उपलब्ध कराया जाता है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान की वैधता पर निर्भर करती है।

4. 101 रुपये के प्लान में यूजर्स को 6 जीबी 4जी हाई-स्पीड डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता भी यूजर के बेस प्लान जितनी होती है।

5. 251 रुपये के प्लान में यूजर्स को 102 जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 51 दिनों की होती है।

Airtel और Vodafone डाटा बूस्टर:

Airtel 29 रुपये का डाटा बूस्ट पैक उपलब्ध करा रहा है। इसके तहत यूजर्स को 150 एमबी 2G/3G/4G डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं, Vodafone की बात करें तो पोस्टपेड यूजर्स को 250 रुपये के पैक पर एक बिल साइकल के लिए 1 जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा। इसके अलावा 100 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को 100 एमबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता भी एक बिल साइकल की है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।