JioFiber के मासिक और वार्षिक प्लान्स के साथ Freebies, संक्षिप्त में जानें सब कुछ
Jio के JioFiber के प्लान्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। JioFiber Welcome Offer में ग्राहकों काफी कुछ फ्री में भी मिल रहा है। जानते हैं इनकी डिटेल्स
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Jio के JioFiber के प्लान्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। यह कहना गलत नहीं होगा की कंपनी इ अपने ग्राहकों के लिए कई विकल्प उपलब्ध करवाए हैं। इसमें मासिक और वार्षिक दोनों तरह के प्लान मौजदू हैं। अगर इतनी सारी खबरों में आप ध्यान से प्लान की जानकारी नहीं समझ पाए या आपको चयन करने में परेशानी आ रही है, तो इस खबर को पढ़ लें। इन प्लान्स में Jio 100Mbps की स्टैंडर्ड स्पीड दे रहा है। इसी के साथ JioFiber Welcome Offer में ग्राहकों काफी कुछ फ्री में भी मिल रहा है। जानते हैं इनकी डिटेल्स:
JioFiber मासिक प्लान्स
Bronze प्लान: इस प्लान में आपको प्रति महीना Rs 699 देने होंगे। इसमें आपको 100GB + 50GB डाटा 100Mbps की स्पीड पर मिलेगा। इसमें Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, डिवाइस सिक्योरिटी आदि जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
Silver प्लान: इसमें Rs 849 प्रति महीने में 200GB + 200GB डाटा 100Mbps की स्पीड पर मिलेगा। इसमें भी Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, कंटेंट शेयरिंग और डिवाइस सिक्योरिटी का एक्सेस मिलेगा।
Gold प्लान: Rs 1299 में इस प्लान में प्रति महीने 500GB + 250GB डाटा 250Mbps की स्पीड पर मिलेगा। इसमें Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, कंटेंट शेयरिंग और डिवाइस सिक्योरिटी का एक्सेस मिलेगा।
Diamond प्लान: इसमें Rs 2499 प्रति महीने के साथ 1250GB + 250GB डाटा 500Mbps की स्पीड पर मिलेगा। आपको Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, कंटेंट शेयरिंग, डिवाइस सिक्योरिटी और प्रीमियम कंटेंट और VR एक्सपीरियंस करने के लिए प्लेटफार्म का एक्सेस मिलेगा।
Platinum प्लान: इसमें Rs 3,999 प्रति महीने में 2500GB डाटा 1Gbps की स्पीड पर मिलेगा। इसमें Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, कंटेंट शेयरिंग, डिवाइस सिक्योरिटी और प्रीमियम कंटेंट और VR एक्सपीरियंस करने के लिए प्लेटफार्म का एक्सेस मिलेगा।
Titanium प्लान: Rs 8,499 प्रति महीने में इस प्लान में 1Gbps की स्पीड मिलेगी। इसमें 5000GB डाटा दिया जाएगा। इसी के साथ Jio गेमिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, कंटेंट शेयरिंग, डिवाइस सिक्योरिटी और प्रीमियम कंटेंट और VR एक्सपीरियंस करने के लिए प्लेटफार्म का एक्सेस मिलेगा।
JioFiber वार्षिक प्लान्स
Bronze प्लान: इसमें Rs 8,388 में आपको एक साल के लिए 1,200GB मिलता है। यह डाटा आपको 100Mbps की स्टैंडर्ड स्पीड पर मिलेगा। इसमें JioFiber Welcome Offer के तहत डबल डाटा और Rs 2999 का 6W ब्लूटूथ स्पीकर फ्री में मिलता है।
Silver प्लान: इस प्लान में Rs 10,188 में एक साल के लिए 2400GB डाटा के साथ 1000Mbps की स्टैंडर्ड स्पीड मिलती है। इसी के साथ JioFiber Welcome Offer के अंतर्गत आपको Rs 3999 की कीमत का 12W ब्लूटूथ स्पीकर फ्री मिलेगा। इसी के साथ फ्री डबल डाटा बेनिफिट्स भी मिलेंगे।
Gold प्लान: इसमें Rs 31,176 में एक साल के लिए 12000GB डाटा के साथ 250Mbps स्पीड मिलेगी। इस प्लान में JioFiber Welcome Offer के तहत 2 साल का वार्षिक प्लान, डबल डाटा और Rs 12,990 का 24 इंच HD TV फ्री मिलेगा।
Diamond प्लान: इसमें Rs 29,988 में एक साल के लिए15,000GB डाटा और 500Mbps की स्पीड मिलेगी। JioFiber Welcome Offer में इस प्लान के साथ Rs 12990 का 24 इंच HD TV फ्री मिलेगा।
Platinum प्लान: इस प्लान में Rs 47,998 में एक साल के लिए 30,000GB के साथ 1Gbps की स्पीड मिलेगी। JioFiber Welcome Offer के तहत इस प्लान में Rs 22990 का 32-inch HD TV फ्री मिलेगा।
Titanium प्लान: इस प्लान में Rs 101,988 में एक साल के लिए 60,000GB डाटा 1Gbps की स्पीड पर मिलेगा। इस प्लान में JioFiber Welcome Offer के साथ डबल डाटा और Rs 44990 का फ्री 43-inch 4K TV मिलेगा। इसी के साथ Jio होम गेटवे बॉक्स और Jio सेट-टॉप बॉक्स फ्री दे रहा है। उपभोक्तओं को Rs 1500 का रिफंडेबल और Rs 1000 का नॉन-रिफंडेबल इंस्टालेशन चार्ज देना होगा।