विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो ने एयरटेल को छोड़ा पीछे, नए iPhones के लिए सबसे पहले लाया eSIM सपोर्ट

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 24 Sep 2018 10:33 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 11:56 AM (IST)

जियो ने दावा किया है कि वो नए iPhones के लिए एक्सक्लूसिवली eSIM कनेक्टिविटी ऑफर करेगी

जियो ने एयरटेल को छोड़ा पीछे, नए iPhones के लिए सबसे पहले लाया eSIM सपोर्ट
जियो ने एयरटेल को छोड़ा पीछे, नए iPhones के लिए सबसे पहले लाया eSIM सपोर्ट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। एप्पल की नई iPhone XS सीरीज को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी के पहले ऐसे फोन हैं जो ड्यूल सिम के साथ पेश किए गए हैं। हालांकि, यह फोन दूसरे सिम स्लॉट के साथ पेश नहीं किए गए हैं। लेकिन इसमें eSIM का एक अलग फीचर दिया गया है। आपको बता दें कि एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी टेलिकॉम कंपनियां eSIM को सपोर्ट करती हैं। जियो ने दावा किया है कि वो नए iPhones के लिए एक्सक्लूसिवली eSIM कनेक्टिविटी ऑफर करेगी।

जियो दे रहा eSIM कनेक्टिविटी:

रिलायंस जियो ने अपने बयान में कहा है, “कंपनी एप्पल के लेटेस्ट iPhones के लिए एडवांस eSIM फीचर पेश करेगा। यह जियो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों के लिए ही वैध होगा। फिलहाल जियो ही एक ऐसा सर्विस प्रोवाइडर है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए eSIM एक्टिवेशन उपलब्ध करा रहा है।” वहीं, एयरटेल की बात करें तो कंपनी जल्द ही iPhones के लिए eSIM सर्विस की घोषणा कर सकती है। हालांकि, अभी एयरटेल एप्पल वॉच सीरीज 3 के पोस्टपेड यूजर्स के लिए eSIM की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

क्या है eSIM ?

eSIM को इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल कहा जाता है। यह तकनीक सॉफ्टवेयर के जरिए काम करती है। पहले इस तकनीक का इस्तेमाल केवल स्मार्टवॉच में किया जा रहा था। लेकिन इस तकनीक को अब iPhones के नए मॉडल्स के साथ पेश कर दिया गया है। यूजर्स को इससे एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर में स्विच करने में भी आसानी होगी।

iPhone Xs, iPhone Xs Max और iPhone XR की कीमत:

भारतीय कीमत की बात करें तो iPhone Xs के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये है। इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,14,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,000 रुपये है।

iPhone Xs Max के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है। इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है।

iPhone XR की बात करें तो इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये है। इसके अलावा 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

Redmi 5A को फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, डिस्काउंट समेत मिल रहे कई आकर्षक ऑफर्स

5000mAh बैटरी से लैस Motorola One Power आज भारत में होगा, यहां देखें Live Stream

इस प्रोडक्ट से आधुनिकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा OnePlus 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।