Jio का एक महीने वाला पोस्टपेड प्लान: 4 SIM चलेंगे, 75GB डेटा-कॉलिंग और JioHotstar भी
जियो ₹449 का पोस्टपेड फैमिली प्लान दे रहा है, जिसमें 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS मिलते हैं। इसमें एक ...और पढ़ें

Jio का एक महीने वाला पोस्टपेड प्लान: 4 SIM चलेंगे, 75GB डेटा-कॉलिंग और JioHotstar भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी जियो के पोस्टपेड प्लान पर स्विच करने की सोच रहे हैं या पहले से पोस्टपेड यूजर हैं तो टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को ₹449 का एक जबरदस्त फैमिली प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान में यूजर्स को न सिर्फ डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिल रहे हैं, बल्कि इस प्लान में एक प्राइमरी कनेक्शन के साथ तीन एक्स्ट्रा फैमिली SIM ऐड करने का ऑप्शन भी मिल रहा है। इतना ही नहीं प्लान में ग्राहकों को फ्री JioHotstar, JioAICloud और Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। चलिए इस प्लान के बेनिफिट्स अच्छे से जान लेते हैं...
Jio का ₹449 वाला फैमिली प्लान
Jio के इस ₹449 वाले पोस्टपेड फैमिली प्लान में एक महीने के बिलिंग साइकल के दौरान टोटल 75GB डेटा मिल रहा है। हालांकि डेटा लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर एक्स्ट्रा GB के लिए ₹10 देने होंगे। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। प्लान बिलिंग साइकल के बेस पर काम करता है।
इस प्लान की एक और खास बात ये है कि इसमें तीन एक्स्ट्रा फैमिली SIM जोड़ने का ऑप्शन मिल रहा है। हालांकि हर एक्स्ट्रा SIM के लिए ग्राहकों को ₹150 प्रति माह का पेमेंट करना पड़ेगा। हर एक एक्स्ट्रा फैमिली SIM के साथ हर महीने 5GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है, यानी एक बिल में कुल 4 SIM चल सकते हैं।
JioHotstar और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन
प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ साथ ग्राहकों को JioHotstar का मोबाइल प्लस हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रही है। ग्राहक इसका यूज अपनी फोटो, वीडियो और अन्य फाइलें स्टोर करने के लिए कर सकते हैं और अपने फोन की स्टोरेज को खाली रख सकते हैं।
Google Gemini Pro भी फ्री
Jio के इस प्लान में गूगल का Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। कंपनी के अनुसार इस ऑफर की कीमत ₹35,100 बताई गई है। इसके साथ 5,000GB यानी 5TB क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है।
