विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio और T-Mobile की पार्टनरशिप: दुनिया की पहली 5G रोमिंग कनेक्टिविटी, भारत-अमेरिका में मिलेगा फास्ट इंटरनेट

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:07 PM (IST)

जियो और टी-मोबाइल ने 5G स्टैंडअलोन रोमिंग के लिए साझेदारी की है, जिससे भारत और अमेरिका के बीच यात्रा करने वाले यूजर्स को तेज और विश्वसनीय 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।

Jio और T-Mobile की पार्टनरशिप

Jio और T-Mobile की पार्टनरशिप

HighLights

  1. जियो और टी-मोबाइल ने 5G स्टैंडअलोन रोमिंग के लिए साझेदारी की।

  2. भारत-अमेरिका के बीच यात्रा करने वाले यूजर्स को मिलेगा 5G रोमिंग।

  3. यह दुनिया का पहला 5G SA नेटवर्क रोमिंग कनेक्शन है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन टेलीकॉम कंपनी जियो और अमेरिका के टी-मोबाइल ने रोमिंग को लेकर पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के बाद अमेरिका जाने वाले इंडियन जियो यूजर्स के लिए मोबाइल रोमिंग का एक्सपीरियंस बदल जाएगा। भारत से अमेरिका पहुंचने पर जियो यूजर्स टी-मोबाइल के नेटवर्क पर 5G स्टैंडअलोन पर सीमलेस रोमिंग का फायदा उठा पाएंगे। इसी तरह अमेरिका से भारत आने वाले टी-मोबाइल के ग्राहक जियो के 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। दोनों कंपनियों के मुताबिक, दो देशों के 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को रोमिंग के जरिए इस तरह जोड़ने का यह दुनिया का पहला मामला है।

5G रोमिंग का फायदा

जियो और टी मोबाइल की इस पार्टनरशिप के बाद देश बदलने के बाद भी ग्राहक को 5जी के नए नेटवर्क पर रोमिंग का फायदा मिलता रहेगा। इससे यूजर्स को तेज स्पीड इंटरनेट के साथ लो-लेटेंसी और ज्यादा भरोसेमंद कनेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही रोमिंग के दौरान दोनों कंपनियों के ग्राहक वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर ऑफिस के काम आसानी से कर पाएंगे। दोनों देशों के यूजर्स रोमिंग के दौरान 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे।

टी-मोबाइल और जियो के बयान

टी-मोबाइल के चीफ नेटवर्क ऑफिसर अंकुर कपूर ने इस पार्टनरशिप को लेकर कहा कि:

एक देश से दूसरे देश पहुंचने पर भी ग्राहक 5जी स्पीड का लुत्फ उठा पाएंगे। उन्होंने इसे तकनीक की बड़ी ताकत बताया है।

वहीं, जियो के हेड-इंटरनेशन नेटवर्क, पार्टनरशिप एंड सर्विसेज मार्क यारकोस्की ने कहा कि:

यह उपलब्धि सिर्फ रोमिंग तक सीमित नहीं है। जियो और टी-मोबाइल के 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क के साथ आने से ग्राहकों और कारोबारियों के लिए नई सर्विसेस के साथ एआई आधिरित सेवाओं के आगे का रास्ता भी खोला जा सकता है।

जियो और टी-मोबाइल के 5G स्टैंडअलोन रोमिंग कनेक्शन का सीधा फायदा भारत और अमेरिका के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों को मिलेगा। दोनों कंपनियों ने इस रोमिंग कनेक्शन को संभव बनाने में सिनिवर्स (Syniverse) के प्लेटफॉर्म की अहम भूमिका रही है। इस प्लेटफॉर्म ने जियो और टी-मोबाइल के नेटवर्क को सुरक्षित तरीके से आपस में जोड़ने में मदद की है।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी