विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio के 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान, सबसे सस्ते प्लान में क्या-क्या मिलते हैं बेनिफिट

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:00 AM (IST)

Jio के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 84-दिन वैलिडिटी वाले कई प्लान उपलब्ध हैं। अनलिमिटेड वॉइस और डेटा वाले प्लान की कीमत ₹799 रुपये है।

Jio के 84 दिन वाले प्लान्स: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स

Jio के 84 दिन वाले प्लान्स: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Jio के पास कई रिचार्ज प्लान हैं। कंपनी ने यूजर्स की जरूरत के मुताबिक कई प्लान शामिल किए हैं। अगर आप जियो के 84 दिन वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो कंपनी के पास कई विकल्प हैं। कंपनी के अपने प्लान में डेली अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस बेनिफिट मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी ओटीटी और दूसरे डिजिटल सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। Jio के 84 दिन वाला प्लान

Jio 84 Days Unlimited Calling Plans

प्लान की कीमत वैधता डेटा कॉलिंग मुख्य लाभ / OTT
₹369 84 दिन 0.5 GB/दिन अनलिमिटेड JioPhone / JioBharat के लिए
₹448 84 दिन कोई डेटा नहीं (Voice Only) अनलिमिटेड  
₹799 84 दिन 1.5 GB/दिन अनलिमिटेड  
₹859 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 2 GB/दिन अनलिमिटेड Free JioHotstar + Canva Pro Lite
₹889 84 दिन 1.5 GB/दिन अनलिमिटेड JioSaavn Pro 
₹949 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 2 GB/दिन अनलिमिटेड JioHotstar Mobile 
₹1028 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 2 GB/दिन अनलिमिटेड ₹50 कैशबैक + Swiggy One 
₹1029 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 2 GB/दिन अनलिमिटेड Amazon Prime 
₹1049 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 2 GB/दिन अनलिमिटेड SonyLIV + ZEE5 
₹1199 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 3 GB/दिन अनलिमिटेड 5G + AI + Movies + Hollywood 
₹1299 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 2 GB/दिन अनलिमिटेड Netflix 
₹1799 84 दिन अनलिमिटेड 5G + 3 GB/दिन अनलिमिटेड Netflix 

Jio का सबसे अफोर्डेबल प्लान

जियो के 84 दिन वाले अनलिमिटेड डेटा और वॉइस कॉलिंग के सबसे अफोर्डेबल प्लान की कीमत 799 रुपये है। इस प्ला में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही जियो के इस प्लान में 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज और नैनो जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही प्लान में 18 महीने तक गूगल जेमिनी का प्रो प्लान भी फ्री मिलता है, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये है। इस प्लान में कंपनी जियो टीवी एप का एक्सेस मिलता है।

इसके साथ ही 84 दिन वाले प्लान में कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 448 रुपये का है। इस प्लान में कंपनी डेटा ऑफर नहीं करती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉल (लोकल, नेशनल और रोमिंग) के साथ 1000 एसएमएस मिलते हैं। हमने ऊपर 84 दिन वाले सभी प्लान की लिस्ट शेयर की है, जिसमें से आप अपनी जरूरत का प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं।

जियो फोन यूजर के लिए कंपनी 369 रुपये वाला प्लान ऑफर करती है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

यह भी पढ़ें-  6,000 mAh बैटरी वाले नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Redmi, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगी MediaTek की पावर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।