Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी
Jio ने ₹1799 का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में डेली ...और पढ़ें

Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके पास भी Jio का सिम कार्ड है तो कंपनी की तरफ से आने वाला 1,799 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में न सिर्फ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है बल्कि इस प्लान में डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको टोटल 252GB डेटा मिलेगा।
इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS जैसे कई अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। चलिए इस जबरदस्त प्लान के बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं...
Jio के 1799 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
Jio के इस प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही प्लान में हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। डेली मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाएगी और 64Kbps रह जाएगी। साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।
प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। हालांकि इसका फायदा उठाने के लिए आपके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन, Jio 5G नेटवर्क कवरेज और रिलेवेंट एलिजिबिलिटी होना जरूरी है।
प्लान में Netflix सब्सक्रिप्शन भी
इतना ही नहीं इस प्लान में Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके जरिए यूजर्स Netflix पर उपलब्ध फिल्म्स और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिल रहा है। प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है।
इसके अलावा प्लान में JioHotstar का Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। प्लान में 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी फ्री मिल रहा है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है। प्लान में 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
