विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio का धमाकेदार प्लान: सिर्फ 276 मंथली खर्च डेली 2.5 GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और फ्री OTT

Published: Tue, 10 Jun 2025 03:15 PM (IST)

जियो अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लेकर आया है जिसमें 3599 रुपये में 365 दिनों की वैधता मिलती ...और पढ़ें

Jio का धांसू प्लान 3599 रुपये में पाएं साल भर डेटा, कॉलिंग और OTT
Jio का धांसू प्लान 3599 रुपये में पाएं साल भर डेटा, कॉलिंग और OTT

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए कंपनी एक ऐसा प्लान लेकर आई है जिसमें आपको डेटा की बिलकुल भी टेंशन नहीं होगी। सिर्फ डेटा ही नहीं ये प्लान OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है जो इसे और भी खास बना देता है। प्लान में OTT और डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इतने सारे बेनिफिट्स होने के बाद भी इस प्लान में आपको सिर्फ 276 रुपये का मंथली खर्च पड़ता है जो इसे और भी जबरदस्त प्लान बना देता है। इस प्लान में कंपनी कुल 365 दिन की लंबी वैलिडिटी भी दे रही है। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Jio का 3599 रुपये वाला प्लान

दरअसल, जियो अपने यूजर्स को एक 3599 रुपये वाला प्लान ऑफर करता है जिसमें आपको रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। इतना ही नहीं ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी दे रहा है। कंपनी इस प्लान के साथ JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए दे रही है। जबकि इस प्लान की कुल वैलिडिटी 365 दिन है। वहीं, अगर आप 5G फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और ऐसे इलाके में रहते हैं जहां जियो की 5G सर्विस मिल रही है तो आप बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट पर इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यानी आपको इस प्लान के साथ डेटा खत्म होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा यह प्लान JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। अगर इस प्लान का मंथली खर्च जोड़ा जाए तो सिर्फ आपको 276 रुपये पर मंथ पर ये सभी बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

ये एक प्लान भी बेस्ट ऑप्शन

वहीं, अगर आप थोड़ा सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो 2025 रुपये वाला प्लान भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में भी आपको रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। ये प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी दे रहा है। हालांकि इस प्लान में कंपनी ने वैलिडिटी को घटाकर 200 दिन कर दिया है लेकिन यह प्लान भी JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए ऑफर कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: Jio का 200 दिन कॉलिंग और डेली 2.5 GB डेटा वाला सस्ता प्लान: 304 रुपये पड़ता है मंथली खर्च