JBL ने भारत में पेश किए 6 नए PartyBox पोर्टेबल स्पीकर्स, 800W तक का आउटपुट और 18 घंटे की बैटरी लाइफ
फेस्टिव सीजन से ठीक पहले ऑडियो दिग्गज JBL ने भारत में अपनी नई PartyBox स्पीकर रेंज पेश कर दी है। ...और पढ़ें

JBL लाया नई PartyBox रेंज।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। JBL ने भारत में अपनी PartyBox रेंज को बढ़ाते हुए छह नए पोर्टेबल स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में PartyBox 720, PartyBox 330, PartyBox 130, PartyBox On-The-Go 2 Plus, PartyBox On-The-Go 2 और PartyBox Encore 2 Plus शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने कम्पैटिबल PartyBox मॉडल्स के लिए अलग से मिलने वाले EasySing Mics भी पेश किए हैं। ये नए स्पीकर्स 800W तक का RMS आउटपुट, 18 घंटे तक का प्लेटाइम और IPX4 रेटेड स्प्लैश रेजिस्टेंस ऑफर करते हैं। वहीं कुछ चुनिंदा मॉडल्स में AI-पावर्ड ऑडियो और AI वोकल रिमूवल फीचर भी मिलता है।
JBL PartyBox सीरीज की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में टॉप-एंड मॉडल JBL PartyBox 720 की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। वहीं, PartyBox 330 की कीमत 64,999 रुपये और PartyBox 130 की कीमत 46,999 रुपये तय की गई है। पोर्टेबल रेंज में PartyBox On-The-Go 2 Plus 44,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि स्टैंडर्ड PartyBox On-The-Go 2 और PartyBox Encore 2 Plus दोनों की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।
ये सभी नए JBL PartyBox स्पीकर्स JBL India की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा देश भर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
JBL PartyBox 720, 330 और 130 के स्पेसिफिकेशन्स
प्रीमियम JBL PartyBox 720 दो 9-इंच वूफर्स और दो 30mm डोम ट्विटर्स के जरिए 800W RMS का जबरदस्त आउटपुट देता है। कंपनी के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज पर 15 घंटे तक चल सकता है। भारी साइज के बावजूद इसे आसानी से ले जाने के लिए इसमें इन-बिल्ट व्हील्स और एर्गोनोमिक हैंडल दिया गया है। इसमें IPX4 रेटिंग के साथ-साथ माइक्रोफोन, गिटार या DJ कंसोल कनेक्ट करने के लिए दो XLR इनपुट्स मिलते हैं। ये JBL Pro Sound और AI Sound Boost को सपोर्ट करता है, हालांकि इस मॉडल में AI वोकल रिमूवल फीचर नहीं मिलता।

JBL PartyBox 330 डुअल 6.5-इंच वूफर्स के साथ 280W RMS आउटपुट जनरेट करता है। ये 18 घंटे तक का प्लेटाइम देता है और इसमें टेलीस्कोपिक लॉकिंग हैंडल के साथ वाइड व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, PartyBox 130 दो 5.25-इंच वूफर्स के जरिए 200W RMS आउटपुट देता है और इसका बैटरी बैकअप 15 घंटे तक का है। इसमें पोर्टेबिलिटी के लिए फोल्डेबल कैरी हैंडल मिलता है।
PartyBox 330 और 130 दोनों में ऑप्टिकल टीवी इनपुट, डुअल माइक और गिटार इनपुट्स दिए गए हैं, ताकि इन्हें टीवी से जोड़कर होम थिएटर या कराओके और अकूस्टिक सेशन्स के लिए इस्तेमाल किया जा सके। ये USB Type-C लॉसलेस ऑडियो, Auracast मल्टी-स्पीकर पेयरिंग और IPX4 प्रोटेक्शन को भी सपोर्ट करते हैं।
JBL PartyBox On-The-Go 2 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
JBL PartyBox On-The-Go 2 सीरीज 100W का RMS आउटपुट देती है। इसे कहीं भी कैरी करने के लिए एक हैंडल और शोल्डर स्ट्रैप दिया गया है। दोनों मॉडल्स में 15 घंटे तक का प्लेबैक, रिप्लेसेबल बैटरी, फास्ट चार्जिंग और IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस मिलता है।
इसके Plus वेरिएंट में खास EasySing AI वोकल रिमूवल, पिच सपोर्ट और नेचुरल रीवर्ब जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसके साथ एक JBL EasySing माइक भी आता है। वहीं, स्टैंडर्ड On-The-Go 2 में म्यूजिक-सिंक्ड लाइट शो, गिटार व AUX इनपुट और एक वायरलेस माइक मिलता है।
JBL PartyBox Encore 2 Plus और EasySing Mics के स्पेसिफिकेशन्स
JBL PartyBox Encore 2 Plus भी 100W RMS आउटपुट और 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसमें ग्रैब-एंड-गो हैंडल, एक EasySing माइक और गिटार और AUX इनपुट का सपोर्ट मिलता है। ये स्पीकर भी IPX4 स्प्लैश-रेजिस्टेंट है।
कंपनी ने अलग से EasySing Mics का पेयर भी पेश किया है, जिसे कम्पैटिबल PartyBox मॉडल्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। ये माइक AI-बेस्ड कराओके फीचर्स जैसे रियल-टाइम AI वोकल रिमूवल, वॉइस बूस्ट, नेचुरल रीवर्ब, इको कंट्रोल और AI नॉइज सप्रेशन ऑफर करते हैं। इन माइक्स में 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 30 मीटर तक की वायरलेस रेंज मिलती है।
