Move to Jagran APP

धूमधाम से संपन्न हुआ Jagran HiTech Awards समारोह, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और हुंडई टक्सन ने मारी बाजी

पिछले कई दिनों से Jagran HiTech Awards के काफी चर्चें चल रहे थे जिसके बाद आज यह कार्यक्रम दिल्ली के अंदाज होटल में संपन्न हुआ।इस वर्ष Jagran HiTech Awards के चौथे संस्करण का आयोजन हुआ। HiTech Awards समारोह में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और हुंडई टक्सन ने बाजी मारी

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaPublished: Fri, 02 Dec 2022 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM (IST)
धूमधाम से संपन्न हुआ Jagran HiTech Awards समारोह, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और हुंडई टक्सन ने मारी बाजी
धूमधाम से संपन्न हुआ Jagran HiTech Awards समारोह

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले कई दिनों से Jagran HiTech Awards के काफी चर्चें चल रहे थे, जिसके बाद आज यह कार्यक्रम दिल्ली के अंदाज होटल (Aerocity) में संपन्न हुआ। इस वर्ष Jagran HiTech Awards के चौथे संस्करण का आयोजन हुआ। Jagran HiTech हर साल मोबाइल व मोबिलिटी के क्षेत्र में इनोवेशन और परिवर्तन को देखते हुए, इस क्षेत्र के लीडर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित करता है। आइये नजर डालते हैं इस अवार्ड फंक्शन के अवार्ड विनर्स पर....

loksabha election banner

टेक पर्सनैलिटी आफ द ईयर- निपुण मार्या, सीईओ- आईक्यूओओ

2022 साल की सबसे प्रभावशाली शख्सियत (आटो)- आशीष गुप्ता- ब्रांड हेड, वोक्सवैगन इंडिया

ग्लोबल टेक लीडर आफ द ईयर - कार्ल पेई, सीईओ और नथिंग के सह-संस्थापक

आटोमोटिव लीडर आफ द ईयर - शशांक श्रीवास्तव, सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स, मारुति सुजुकी

हैचबैक- 2022 हैचबैक आफ द ईयर - Citroen C3

सेडान- 2022 सेडान आफ द ईयर- वोक्सवैगन वर्चुस

SUV ऑफ द ईयर - Mahindra Scorpio N

प्रीमियम एसयूवी- 2022 साल की प्रीमियम एसयूवी- हुंडई टक्सन

फेसलिफ्ट- 2022 फेसलिफ्ट एसयूवी ऑफ द ईयर- मारुति सुजुकी ब्रेजा

2022 बजट लैपटाप आफ द ईयर- आसुस वीवोबुक 14 (2022)

प्रीमियम लैपटाप- 2022 प्रीमियम लैपटाप आफ द ईयर- डेल एक्सपीएस 13 2-इन-1

बजट TWS- 2022 बजट TWS आफ द ईयर - Oppo Enco Buds 2

प्रीमियम TWS- 2022 प्रीमियम TWS आफ द ईयर - Sony WF-1000XM4

बजट स्मार्टवाच- 2022 बजट स्मार्टवाच आफ द ईयर- फायरबोल्ट 360 वाच

कम्यूटर बाइक- 2022 कम्यूटर बाइक आफ द ईयर - बजाज CT125X

प्रीमियम बाइक- 2022 प्रीमियम बाइक आफ द ईयर- सुजुकी कटाना

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर- 2022 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर आफ द ईयर - हीरो विदा V1

स्मार्टवाच- 2022 स्मार्टवॉच ऑफ द ईयर- सैमसंग गैलेक्सी वाच 5 प्रो

गैजेट- 2022 साल का गैजेट- Xiaomi स्मार्ट स्पीकर

स्मार्ट टीवी- 2022 स्मार्ट टीवी आफ द ईयर- सोनी ब्राविया X80K

बजट टीवी- 2022 बजट टीवी आफ द ईयर- वनप्लस वाई1एस एज

2022 लग्जरी एसयूवी आफ द ईयर- बीएमडब्ल्यू आईएक्स

2022 लग्जरी सेडान आफ द ईयर- मर्सिडीज सी क्लास

2022 टॉप लग्जरी कार आफ द ईयर - मेबैक एस क्लास

2022 इलेक्ट्रिक कार आफ द ईयर- मर्सिडीज ईक्यूएस

एडिटर्स चाइस 2022 बजट टीवी आफ द ईयर - कोडक QLED 50-इंच

एडिटर्स च्वाइस 2022 फीचर फोन आफ द ईयर- Nokia 2660 Flip

एडिटर्स च्वाइस 2022 बजट 5जी फोन आफ द ईयर - इनफिनिक्स नोट 12 5जी

एडिटर्स च्वाइस 2022 कैमरा फोन आफ द ईयर - Google Pixel 7 Pro

2022 स्मार्टफोन प्रोसेसर आफ द ईयर - मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100

2022 संपादक की पसंद साल का बजट स्मार्टफोन - टेक्नो स्पार्क 9

एमपीवी- 2022 एमपीवी आफ द ईयर - किआ कारेंस

2022 डिजाइन आफ द ईयर- किआ ईवी6

2022 फन कार आफ द ईयर- बीएमडब्ल्यू i4

2022 गेम चेंजर आफ द ईयर - स्कोडा स्लाविया

2022 एंट्री लेवल स्मार्टफोन आफ द ईयर - Nokia C01 Plus

2022 बजट स्मार्टफोन आफ द ईयर (15 हजार) - रियलमी 9आई 5जी

मिड-बजट- 2022 मिड-बजट स्मार्टफोन आफ द ईयर (30K) - OnePlus Nord 2T

2022 मिड-रेंज कैमरा फोन आफ द ईयर - ओप्पो रेनो 8 प्रो

2022 ग्रीन टेक आफ द ईयर- होंडा सिटी हाइब्रिड

2022 ग्राहक संतुष्टि आटो ब्रांड आफ द ईयर - एमजी मोटर इंडिया

2022 पीपल्स कार आफ द ईयर- मारुति सुजुकी आल्टो

2022 साल का टैबलेट- रेडमी पैड

2022 स्मार्टफोन इनोवेशन आफ द ईयर - वीवो एक्स80 प्रो

डिजाइन फोन- 2022 डिजाइन फोन आफ द ईयर- नथिंग फोन 1

2022 साल का कैमरा फोन- वीवो एक्स80 प्रो 5जी

2022 गेमिंग फोन आफ द ईयर- iQOO 9T

कंज्यूमर- 2022 कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड आफ द ईयर - एलजी

2022 व्यूअर्स च्वाइस फोन आफ द ईयर - पोको एक्स4 प्रो 5जी

2022 दर्शकों की पसंद की कार - मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

2022 मैन्युफैक्चरर ऑफ द ईयर (आटो) - मारुति सुजुकी इंडिया हीरो अवार्ड्स (टेक)

2022 स्मार्टफोन ब्रांड आफ द ईयर - realme

2022 वर्ष का दोपहिया निर्माता- बजाज ऑटो

2022 बाइक आफ द ईयर - टीवीएस रोनीन 225

2022 फोन आफ द ईयर- सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4

2022 कार आफ द ईयर - हुंडई टक्सन

इस वर्ष अवार्ड शो में गेस्ट आफ आनर की भूमिका में General V K Singh ने निभाई। इनके साथ ही मशहूर बालीवुड अभिनेता कुणाल कपूर स्पेशल गेस्ट के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे. कुणाल कपूर अपने अभिनेता के साथ ही कीटो फाउंडेशन के फाउंडर भी हैं। जिसके जरिये इन्होंने लाखों लोगों के जीवन को सुधार है। अपने इस फाउंडेशन के द्वारा कुणाल ने टेक्नोलाजी का इस्तेमाल कर फंड रेज किया और मानव कल्याण के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया। टेक्नोलाजी में इनोवेशन के सम्मान में आयोजित इस समारोह में इन दोनों गेस्ट ने कार्यक्रम को और बड़ा बना दिया।

इनके अलावा जागरण न्यू मीडिया के सीईओ श्री भरत गुप्ता और मुख्य संपादक राजेश उपाध्‍याय भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

टेक्नोलाजी में हर रोज नए परिवर्तन हो रहे हैं। इन परिवर्तनों ने हमारे जीवन को काफी आसान किया है। टेक्नोलाजी की दुनिया तेजी से आगे भी बढ़ रही है। स्मार्टफोन और स्मार्टटीवी के बाद हमारे लिए स्मार्ट फैन व अन्य घरेलू गैजेट भी अब नई बात नहीं हैं। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे ये परिवर्तन हमारे जीवन को काफी आसान भी कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं पाल्युशन, कार्बन इमीशन जैसी बड़ी समस्याओं का हल भी टेक्नोलाजी के जरिये ढूंढा जा रहा है व इस क्षेत्र में सफलता भी मिल रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में काम कर रहे लीडर्स व कम्पनियों को सम्मानित करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है।

जिसमें मोबाइल व मोबिलिटी के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित किया गया. बता दें कि इस अवार्ड शो में ग्रूमिंग पार्टनर्स Bombay Shaving Company और Bombae हैं। मोबाइल व मोबिलिटी के दिग्गजों के सम्मान उत्सव से बड़ी संख्या में दर्शक लाइव भी जुड़े रहें।

इस अवार्ड शो के विनर का निर्णय मोबाइल व मोबिलटी की एक्सपर्ट ज्यूरी व ऑडियंस के आनलाइन वोट द्वारा किया गया। मोबाइल कैटेगरी की ज्यूरी में - Jagran New Media के कंसल्टिंग एडिटर (टेक) Konark Tyagi, एक्जिबिट ग्रुप और बीबीसी टॉपगियर इंडिया के फाउंडर, चीफ एडिटर और पब्लिशर Ramesh Somani, बिजनेस इनसाइडर इंडिया के असिस्टेंट न्यूज एडिटर Sudhanshu Singh, टेक गुरु Abhishek Telang, दी अनबायस्ड ब्लॉग के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव एडिटर Nikhil Chawla और ईटीटेलीकॉम (द इकोनामिक टाइम्स) के सीनियर एडिटर Danish Khan के नाम शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त मोबिलिटी की ज्यूरी में Flywheel के संपादक Hani Musthafa, मोटरक्राइब्स के एडिटर Vikram Gour, एक्सप्रेस ड्राइव के एडिटर Arpit Mahendra, एक्सपीरियल के को-फाउंडर और पार्टनर Avik Chattopadhyay, कंसल्टिंग ऑटोमोटिव जर्नलिस्ट Ashish Jha, Jagran New Media के कंसल्टिंग एडिटर फोर आटोमेटिव Nandakumar Nair और मोटर आक्टेन के फाउंडर Rachit Hirani शामिल हैं।

मोबाइल व मोबिलिटी के इस खास आयोजन में 40 से ज्यादा कैटेगरी में विनर्स को सम्मानित किया गया। जिसमें मोबाइल कैटेगरी में स्मार्टफोन, बजट स्मारटफोन, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टफोन इनोवेशन आदि कैटेगरी हैं। तो वहीं मोबिलिटी के क्षेत्र में एसयूवी, बाइक ऑफ द ईयर, प्रीमियम बाइक, हैचबैक, लग्जरी कार, कॉम्पैक्ट एसयूवी आदि कैटेगरी में इनोवेशन को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.