विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jagran HiTech Awards 2019 में रही Realme, OnePlus और Samsung की धूम, जीते सबसे ज्यादा अवार्ड्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 30 Nov 2019 10:45 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 12:09 PM (IST)

Jagran HiTech Awards 2019 में मोबाइल निर्माता कंपनियां Realme OnePlus और Samsung ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

Jagran HiTech Awards 2019 में रही Realme, OnePlus और Samsung की धूम, जीते सबसे ज्यादा अवार्ड्स
Jagran HiTech Awards 2019 में रही Realme, OnePlus और Samsung की धूम, जीते सबसे ज्यादा अवार्ड्स

नई दिल्ली, हर्षित हर्ष। जागरण समूह की डिजिटल मीडिया विंग जागरण न्यू मीडिया द्वारा आयोजित Jagran HiTech Awards 2019 में टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में उत्कृष्ट उम्मीदवारों को अवॉर्ड से नवाजा गया। ये पहली बार हुआ, जब किसी हिन्दी मीडिया ग्रुप द्वारा मोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर के लिए अवॉर्ड शो आयोजित किया गया हो। इस अवॉर्ड शो में मोबाइल और मोबिलिटी इंडस्ट्री के सभी दिग्गज शामिल हुए। Jagran HiTech Awards 2019 अवॉर्ड शो को दी न्यू इंडिया अश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और मीडियाग्राफिक्स ने प्रायोजित किया।

Realme, OnePlus और Samsung ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

Jagran HiTech Awards 2019 में मोबाइल निर्माता कंपनियां Realme और OnePlus ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। Realme, OnePlus के अलावा Samsung ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते। वहीं, Samsung Galaxy Fold को दो कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। Realme के CEO माधव सेठ को 2019 टेक पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर चुना गया है। जबकि, 2019 कैमरा फोन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Realme XT के नाम रहा। वहीं, 2019 बजट स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर के लिए Realme 5 Pro को विजेता चुना गया है। यही नहीं, Realme को 2019 मोस्ट प्रॉमिशिंग स्मार्टफोन ब्रांड के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Realme के अलावा OnePlus ने भी कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। OnePlus 7 सीरीज को 2019 परफॉर्मेंस फोन ऑफ दी ईयर और 2019 स्मार्टफोन गेम चेंजर ऑफ दी ईयर का भी अवॉर्ड दिया गया है। बड़े अवॉर्ड की बात करें तो OnePlus 7T Pro को 2019 स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। OnePlus TV Q1 Pro को 2019 एडिटर च्वॉइस गैजेट ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड मिला।

Samsung Galaxy Fold को जूरी मेंबर्स के साथ-साथ लोगों ने भी दो कैटेगरी के लिए चुना। Samsung Galaxy Fold को 2019 गैजेट ऑफ दी ईयर और 2019 स्मार्टफोन इनोवेशन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड मिला। 2019 वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Nokia 7.2 ने जीता। वहीं, OPPO Reno2 को 2019 डिजाइन फोन ऑफ दी ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। 2019 टेक मैन्यु फैक्चरर्स का अवॉर्ड OPPO के नाम रहा। वहीं, AI स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Samsung Galaxy Note 10/10+ को मिला। 2019 मिड बजट स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Vivo V15 Pro को मिला। जबकि, ASUS ROG Phone 2 को 2019 गेमिंग स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर चुना गया।

एडिटर च्वॉइस अवॉर्ड

इस कैटेगरी में सबसे पहले 2019 गैजेट ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड OnePlus TV Q1 Pro को दिया गया। वहीं, 2019 स्मार्टफोन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Samsung Galaxy Note 10/10+ को दिया गया। 2019 एमर्जिंग टेक पर्सनैलिटी का अवॉर्ड HONOR इंडिया के प्रेसिडेंट चार्ल्स पेंग को दिया गया। 2019 कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशन ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड मैप माई इंडिया को दिया गया। वहीं, 2019 लाइफस्टाइल स्मार्टवॉच ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Timex iConnect को दिया गया। जबकि, 2019 स्मार्टवॉच ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड Samsung Galaxy Watch LTE को दिया गया।

जूरी मेंबर्स

मोबाइल जूरी मेंबर्स की बात करें तो इसमें एक्जीबिट ग्रुप के सीईओ और चीफ एडिटर रमेश सोमानी, मिस्टर फोन के एडिटर इन चीफ इरशाद कलीबुल्लाह, टेक गुरु अभिषेक तेलांग, गैजेट्स टू यूज के फाउंडर अभिषेक भटनागर, प्रोफेशनल फोटोग्राफर रंजन शर्मा, इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट अभिषेक बख्शी एवं टेक एक्सपर्ट सिद्धार्था शर्मा शामिल थे। वहीं, सभी कैटेगरी के लिए वोटिंग सिस्टम रखा गया था, जिसमें यूजर्स और जूरी मेंबर्स ने मिलकर इन सभी कैटेगरी के विजेताओं को चुना है।