विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 मीटर से गिरने पर भी नहीं टूटेगा, सिर्फ ₹1,499 में लॉन्च हुआ ये नया फोन; डुअल टॉर्च और लाउड स्पीकर भी

Published: Sun, 13 Sep 2026 01:00 PM (IST)

Itel ने भारत में किसानों और आउटडोर वर्कर्स के लिए खास Itel Tough (it4520) रग्ड फीचर फोन लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

Itel Tough रग्ड फीचर फोन हुआ लॉन्च।

Itel Tough रग्ड फीचर फोन हुआ लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Itel ने बीते दिनों भारत में अपना Tough (it4520) रग्ड फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। ये फोन कंपनी की INNO सीरीज का हिस्सा है और इसमें 2-मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन, IP54 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, शॉक-प्रूफ सिलिकॉन केस और USB-C चार्जिंग जैसे फीचर्स एड किए गए हैं। इसके अलावा फोन में एक एग्री बटन, किंग वॉयस, सुपर साउंडबॉक्स और डुअल-लैंप टॉर्च जैसे फीचर्स भी हैं।

Itel Tough रग्ड फीचर फोन: कीमत और उपलब्धता

भारत में Itel Tough की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। ये फीचर फोन केवल ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये फोन मॉडल नंबर it4520 के तहत लिस्टेड है और इसे खास तौर पर किसानों, डेली वेज वर्कर्स, आउटडोर प्रोफेशनल्स और आउटडोर एक्टिविटी करने वाले यूजर्स के लिए एक मजबूत और रग्ड डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है।

Itel Tough: मेजर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Itel Tough में 2-मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग है। फोन के साथ बॉक्स में एक फ्री डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन केस भी दिया गया है, जिसे हाथ से अचानक छूटने या रोजमर्रा के झटकों से डिवाइस को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है।

कम रोशनी वाली जगहों में बेहतर रोशनी देने के लिए फोन में डुअल-लैंप टॉर्च दी गई है। कंपनी का कहना है कि ये टॉर्च आउटडोर काम करने वाले लोगों, अंधेरे के बाद खेतों में जाने या बिजली गुल होने की स्थिति में काफी मददगार साबित होगी।

itel tough _

Itel Tough में एक डेडिकेटेड 'Agri Button' भी एड किया गया है, जो एक टच में कृषि से जुड़ी सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कनेक्ट कर देता है। इस फीचर का मकसद खेती-किसानी और ग्रामीण इलाकों के यूजर्स तक खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से पहुंचाना है।

इस फीचर फोन में 'King Voice' फीचर भी दिया गया है, जो शॉर्ट मैसेजेस, मेन्यू और फोन कॉल्स की जानकारी अंग्रेजी और हिंदी में बोलकर सुनाता है। इसमें एक सुपर साउंडबॉक्स भी दिया गया है, जो तेज आवाज और बेहतर साउंड क्वालिटी ऑफर करता है ताकि शोर-शराबे वाले आउटडोर माहौल में भी आवाज साफ सुनाई दे।

Itel Tough पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट गारंटी मिलती है। Itel का कहना है कि पूरे भारत में उसके 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स और 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स मौजूद हैं।

ये नया Tough फोन कंपनी की INNO सीरीज में शामिल हुआ है, जिसमें इससे पहले Itel Aqua शामिल था, जिसे कंपनी ने IP67-रेटेड फीचर फोन के तौर पर पेश किया था।

यह भी पढ़ें: ब्राउजर खोलने का झंझट खत्म! Windows के लिए आया ऑफिशियल Google Gemini एप, सिर्फ एक शॉर्टकट से होगा ओपन