विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्राउजर खोलने का झंझट खत्म! Windows के लिए आया ऑफिशियल Google Gemini एप, सिर्फ एक शॉर्टकट से होगा ओपन

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:00 PM (IST)

Google ने Windows यूजर्स के लिए अपना डेडिकेटेड Gemini Desktop App लॉन्च कर दिया है। अब ब्राउजर टैब खोले बिना ...और पढ़ें

Windows 10 और 11 के लिए लॉन्च हुआ Google Gemini एप।

Windows 10 और 11 के लिए लॉन्च हुआ Google Gemini एप। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने बीते गुरुवार को Windows के लिए एक डेडिकेटेड Gemini एप लॉन्च कर दिया है। ये एप यूजर्स को ब्राउजर टैब खुला रखे बिना टेक दिग्गज के AI असिस्टेंट का एक्सेस देता है। Google का कहना है कि उसने Gemini एप को दूसरे एप्स के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया है, जिससे डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन्स या दूसरे काम करते समय इसे एक साथ स्क्रीन पर लाया जा सकता है। कंपनी का प्लान फ्यूचर अपडेट्स के जरिए और ज्यादा नेटिव डेस्कटॉप फीचर्स जोड़ने का भी है।

Windows के लिए Gemini एप: क्या है खास?

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Windows के लिए आया Gemini एप यूजर्स को अपने मौजूदा काम में रुकावट डाले बिना AI असिस्टेंट को एक्सेस करने की सुविधा देता है। इसके सबसे बड़े फीचर्स में एक सिस्टम-वाइड कीबोर्ड शॉर्टकट शामिल है। कंपनी के मुताबिक, 'Alt + Space' दबाते ही यूजर के एक्टिव एप के ऊपर फ्लोटिंग विंडो में Gemini ओपन हो जाता है। इससे बायर्स बिना ब्राउजर पर स्विच किए कोई भी क्विक क्वेश्चन पूछ सकते हैं, किसी डॉक्यूमेंट की जानकारी फैक्ट-चेक कर सकते हैं या नए आइडियाज जनरेट कर सकते हैं।

Google ने कहा कि Windows PC पर काम करते समय किसी भी समय इस शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ही यूजर को अपना जवाब मिल जाता है, वह तुरंत अपने पिछले एप पर लौटकर काम जारी रख सकते हैं।

जिन यूजर्स को ज्यादा बड़े और डीप टास्क के लिए Gemini की जरूरत होती है, उनके लिए एक डेडिकेटेड वर्कस्पेस भी दिया गया है। दावा है कि ये Gemini वेब जैसी सभी कैपेबिलिटीज देता है, जिसमें Gemini Spark भी शामिल है। ये एक पर्सनल AI एजेंट है जो मल्टी-स्टेप टास्क्स को आसानी से संभाल सकता है और इसे इसी साल पेश किया गया था।

इसके अलावा, यूजर्स Gemini को Gmail और Google Drive जैसे Google एप्स से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद AI असिस्टेंट टास्क पूरा करते समय इन सर्विसेज से जरूरी जानकारी अपने आप निकाल लेता है। उदाहरण देते हुए Google ने बताया कि यूजर्स अपने Google एप्स में सेव डेटा का इस्तेमाल करके सीधे Gemini से प्रोजेक्ट समरी तैयार करवा सकते हैं।

Windows एप Google के इमेज और वीडियो जनरेशन टूल्स को भी सीधे डेस्कटॉप पर लेकर आता है। यूजर्स Nano Banana का इस्तेमाल करके इमेज जनरेट कर सकते हैं, जबकि वीडियो जनरेशन का काम Gemini Omni द्वारा हैंडल किया जाता है।

Google का कहना है कि Gemini Windows एप को काफी लाइटवेट बनाया गया है ताकि ये PC की स्पीड को धीमा किए बिना बैकग्राउंड में आसानी से चलता रहे। कंपनी का ये भी कहना है कि Windows डेस्कटॉप एक्सपीरियंस के लिए ये सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में इसमें कई नए नेटिव फीचर्स जोड़े जाएंगे।

Windows के लिए Gemini एप ग्लोबली उपलब्ध हो गया है और ये Windows 10 और Windows 11 पर चलने वाले सभी PCs को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro: नए मॉडल के लिए 30 हजार रुपये देने में कितनी समझदारी?