विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुजुर्गों के लिए खास फोन लॉन्च: SOS बटन से लेकर हिंदी में पढ़कर सुनाएगा, कीमत भी काफी कम

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:00 AM (IST)

itel ने भारतीय बाजार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए itel Care मोबाइल लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। ...और पढ़ें

बुजुर्गों के लिए खास फोन लॉन्च: SOS बटन से लेकर हिंदी में पढ़कर सुनाएगा, कीमत भी काफी कम

बुजुर्गों के लिए खास फोन लॉन्च: SOS बटन से लेकर हिंदी में पढ़कर सुनाएगा, कीमत भी काफी कम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने इंडियन मार्केट में बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए नया itel Care मोबाइल लॉन्च किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार किया है, ताकि उन्हें कॉल करने, मैसेज रीड करने और इमरजेंसी के वक्त मदद लेने में आसानी हो सके। मोबाइल में बड़ी डिस्प्ले, बड़े बटन, वॉयस गाइडेंस और डेडिकेटेड SOS बटन जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। खास बात ये है कि इस फोन की कीमत सिर्फ 1,499 रुपये है। चलिए इस डिवाइस के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...

itel Care फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो itel Care फोन में 2 इंच की मैग्निफाइड डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में बड़े बटन और बड़े इंटरफेस आइकन भी मिल रहे हैं, जिससे नंबर देखने और टाइप करने में आसानी होगी। मोबाइल की फोनबुक में 500 कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं और कॉन्टैक्ट के साथ उनकी तस्वीर भी लगाई जा सकती है, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति आसानी से किसी कॉन्टैक्ट को पहचान सकेंगे कि किसका फोन आ रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 8.37.53 AM

मिलेगा डेडिकेटेड SOS बटन

इतना ही नहीं इस नए itel Care फोन के पीछे की तरफ एक खास लाल SOS बटन भी मिलेगा। इसे करीब दो सेकंड दबाने पर फोन पहले से सेव किए गए मैक्सिमम पांच कॉन्टैक्ट्स को इमरजेंसी अलर्ट मैसेज भेज देगा। इसके बाद इन नंबर्स पर एक-एक करके कॉल भी जाएगी। इससे इमरजेंसी की कंडीशन में बुजुर्ग यूजर आसानी से अपने फैमिली या करीबी लोगों तक मदद के लिए पहुंच पाएंगे।

हिंदी में बोलेगा मेन्यू

इसके अलावा इस फीचर फोन में King Voice नाम का वॉयस असिस्टेंट भी मिलेगा। ये असिस्टेंट मेन्यू ऑप्शन, आने वाले मैसेज और इनकमिंग कॉल की डिटेल्स आवाज में पढ़कर सुनाएगा। इसमें हिंदी और इंग्लिश दोनों का वॉयस सपोर्ट मिल रहा है। ये फीचर खास तौर पर कम दिखाई देने वाले या कुछ पढ़ने में परेशानी महसूस करने वाले यूजर्स के लिए हेल्पफुल हो सकता है।

बड़ा स्पीकर और बड़ी बैटरी भी

इस मोबाइल में 2030 बॉक्स स्पीकर के साथ ऑडियो पावर एम्प्लीफायर मिल रहा है। कॉल के दौरान आसपास के नॉइस को कम करने के लिए AI ENC सपोर्ट भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है। फोन में 1,150mAh की बैटरी, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और VGA कैमरा के साथ डुअल LED टॉर्च भी मिल रही है।

इसके अलावा फोन में वायरलेस FM रेडियो और रिकॉर्डिंग, ब्लूटूथ और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है। डिवाइस सिंगल SIM सपोर्ट के साथ आता है और 2G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रीमियम फोल्डेबल समेत Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 8.02 इंच डिस्प्ले और 200MP कैमरा