सिर्फ 1,799 रुपये में वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस फीचर फोन लॉन्च, AI ENC और 1200 mAh बैटरी भी
itel ने भारत में अपना नया itel Aqua फीचर फोन लॉन्च किया है, जो IP67 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित है।

सिर्फ 1,799 रुपये में वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस फीचर फोन लॉन्च, AI ENC और 1200 mAh बैटरी भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने itel Aqua के नाम से पेश किया है, जो भारत का एकमात्र ऐसे फीचर फोन है जो पानी और धूल से बचाव के लिए इस कीमत पर IP67 रेटिंग ऑफर कर रहा है।
कंपनी का कहना है कि ये फोन यूजर्स को रोजाना आने वाली समस्या का समाधान देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूती के साथ-साथ यूजफुल इनोवेशन का भी मेल देखने को मिल रहा है। चलिए फोन के सभी खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...
itel Aqua के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 2.4-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फीचर फोन में 1200mAh की बैटरी भी मिल रही है। खास बात यह है कि इसमें Type-C चार्जिंग की सुविधा मिल रहा है, जो एडवांस चार्जिंग मानकों के अनुरूप है और यूजर के लिए ज्यादा सुविधाजनक भी है।
itel Aqua में IP67 रेटिंग मिल रही है। यह रेटिंग इस बात की पुष्टि करती है कि डिवाइस 30 मिनट तक पानी में डूबे रहने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही फोन कीचड़ या गीले वातावरण से भी सुरक्षित रहेगा।
मिल रही है ENC टेक्नोलॉजी भी
यह डिवाइस भारतीय फीचर फोन सेगमेंट में AI Environmental Noise Cancellation (ENC) टेक्नोलॉजी भी ऑफर कर रहा है। यह तकनीक भीड़भाड़ वाले एरिया जैसे मार्केट, फैक्ट्रियां, निर्माण स्थल और ट्रैफिक से आने वाले बाहरी शोर को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि बात करने वाले दोनों लोगों को कॉल के दौरान आवाज क्लियर सुनाई दे।
इतना ही नहीं इस फोन में ‘King Voice’ नाम का एक बाइलिंगुअल वॉयस असिस्टेंस फीचर भी मिल रहा है, जो मेनू के ऑप्शन, मैसेज और कॉल की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बोलकर बता सकता है। यह डिवाइस 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।
itel Aqua की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो itel Aqua की कीमत 1,799 रुपये है। फोन को आप पूरे भारत में किसी भी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। डिवाइस तीन कलर ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
