विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ 7,999 रुपये में 5000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 90Hz रिफ्रेश रेट और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Published: Thu, 07 May 2026 12:48 PM (IST)

आईटेल ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Itel A100C New लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। इसमें ...और पढ़ें

सिर्फ 7,999 रुपये में 5000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 90Hz रिफ्रेश रेट और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

सिर्फ 7,999 रुपये में 5000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 90Hz रिफ्रेश रेट और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बजट रेंज में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो आईटेल आपके लिए एक नया स्मार्टफोन लेकर आया है जिसे कंपनी ने Itel A100C New के नाम से पेश किया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन भारत के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन में आकर्षक डिजाइन, दमदार बिल्ड क्वालिटी और बड़े डिस्प्ले के साथ कई खास फीचर्स मिलते हैं।

ये फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम कीमत में भरोसेमंद स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 7,999 रुपये रखी है।

Itel A100C New के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। इससे आपको डिवाइस में स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का काफी स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए फोन में DTS-पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी भी मिल रही है।

साथ ही फोन में डायनैमिक बार फीचर भी देखने को मिल रहा है, जो बैटरी स्टेटस, कॉल और नोटिफिकेशन जैसी जरूरी डिटेल्स को आसान तरीके से देखने में मदद करता है। इसका अलावा इस फोन में मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिल रहा है, जो इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बना देता है। फोन 2GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट और 64GB स्टोरेज मिल रही है।

Itel A100C New के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए आईटेल के इस नए वाले ए100सी न्यू में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि ये कैमरा एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग के जरिए बेहतर और कलरफुल तस्वीरें कैप्चर करने में मदद करता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में बेहतर फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर यूनिसॉस T7100 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड 15 गो एडिशन देखने को मिल रहा है। डिवाइस में मल्टीटास्किंग, वीडियो कॉलिंग और हल्की गेमिंग की जा सकती है। फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Oppo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी