Oppo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी
Oppo Reno 16 Pro को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द भारत में लॉन्च होने के संकेत ...और पढ़ें

Oppo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Reno 16 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। ये स्मार्टफोन अब ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2863 के साथ स्पॉट किया किया गया है। इससे ये संकेत मिलता है कि ये डिवाइस जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। ये एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी कोई अच्छे कैमरा वाला फोन खरीदने की सोच रहे है तो इसके लिए वेट कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिवाइस इंडोनेशिया के TKDN सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दिया है, जिससे पता चलता है कि Oppo इसे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में डिवाइस के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स से हमें Reno 16 Pro के बारे में काफी कुछ पता चल गया है।
Oppo Reno 16 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
टिप्सटर Debayan Roy के मुताबिक Oppo Reno 16 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही इस कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया गया है कि डिवाइस में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek का आने वाला Dimensity 9500s चिपसेट देखने को मिल सकता है।
पहले सामने आई रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि यह डिवाइस 16GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज से लैस हो सकता है। इस फोन में एक खास मल्टीफंक्शनल हार्डवेयर बटन भी मिल सकता है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus डिवाइस में दिए गए 'Plus Key' की तरह ही काम करेगा।
बड़ी बैटरी और बेहतर IP रेटिंग
इसके अलावा, नए वाले डिवाइस में पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। साथ ही इस डिवाइस में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में मेटल फ्रेम और धूल व पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।
Reno 16 सीरीज कब होगी लॉन्च?
Oppo इस महीने के आखिर में चीन में Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है। चीन में इस सीरीज के लिए अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि भारत में Reno 16 सीरीज के और भी डिवाइस लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी Reno 16 Pro के अलावा Oppo इस साल की तीसरी तिमाही में Reno 16, Reno 16C और Reno 16 Pro Mini को भी पेश कर सकती है।
