6,500mAh बैटरी वाले किफायती 5G फोन की सेल कल से, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
iQOO Z11 Lite 5G, 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला किफायती 5G फोन, कल 30 जुलाई से पहली सेल में उपलब्ध होगा। यह नया डिवाइस, जिसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, बैंक डिस्काउंट के साथ मिलेगा।

6,500mAh बैटरी वाले किफायती 5G फोन की सेल कल से, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO ने हाल ही में अपना नया 5G फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने iQOO Z11 Lite 5G के नाम से पेश किया है। यह नया स्मार्टफोन किफायती 5G सेगमेंट में आया है और युवा यूजर्स पर फोकस करता है। वहीं, इस फोन को पहली सेल कल यानी 30 जुलाई से शुरू होने जा रही है।
ये नया वाला डिवाइस Z10 Lite 5G का सक्सेसर है और इसमें अब कई नए फीचर्स जैसे नोटिफिकेशन और कॉल के लिए नई 'डायनामिक लाइट' दी गई है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर जान लें...
iQOO Z11 Lite 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो iQOO Z11 Lite के बेस 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹19,499 है, जबकि 6GB/128GB वैरिएंट की कीमत ₹21,499 है। वहीं टॉप-एंड 6GB/256GB मॉडल की कीमत ₹24,499 है।
कल 30 जुलाई को Z11 Lite की सेल शुरू होगी, तो आप ₹1,500 तक के बैंक डिस्काउंट ऑफर भी ले सकते हैं। डिवाइस को आप Amazon, iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल पार्टनर से खरीद सकते हैं।

iQOO Z11 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में सामने की तरफ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का HD प्लस IPS डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए टियरड्रॉप नॉच है। फोन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। डिवाइस में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम और बैक है। इसके बैक पर मैट फिनिश है और ऊपर बाईं ओर दो कैमरा कटआउट दिए गए हैं।
ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो फोन में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल रही है। साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस भी मिल रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है, जो बजट 5G फोन में एक जाना-माना ऑप्शन बन गया है। iQOO का दावा है कि ये हैंडसेट AnTuTu पर 5,79,000 से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर करता है। इस चिपसेट के साथ फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है।
इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी के अनुसार, 10 मिनट की चार्जिंग से फोन आठ घंटे तक कॉलिंग या सात घंटे से ज्यादा का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
iQOO Z11 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Z11 Lite के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मिल रहा है, जबकि सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Android 16-बेस्ड OriginOS 6 है। डिवाइस को दो OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।