9,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा iQOO नया 5G फोन, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 185Hz डिस्प्ले भी
iQOO Neo 12 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी जैसे गेमिंग-सेंट्रिक फीचर्स के साथ आएगा।

iQOO Neo 12 स्मार्टफोन 28 अक्टूबर को होगा लॉन्च
HighLights
iQOO Neo 12 चीन में 28 अक्टूबर को होगा लॉन्च।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 9000mAh बैटरी मिलेगी।
185Hz डिस्प्ले और डोम कूलिंग सिस्टम से लैस।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO इन दिनों अपकमिंग Neo सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह अपकमिंग फोन गेमिंग परफॉर्मेंस, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बैटरी के साथ लाया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के नए कलर ऑप्शन को रिवील किया है।
iQOO Neo 12 डिजाइन
iQOO Neo 12 स्मार्टफोन चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च होना है। यह फोन नए फिनिश के साथ पेश किया जाएगा, जिसे कंपनी ने Zhengfeng नाम दिया है। यह डायनमिक टेक्चर के साथ आता है। यह व्यूइंग एंगल चेंज के साथ फोलोइंग लाइट इफेक्ट सपोर्ट करता है। इस फोन के लिए कंपनी ने चाइना अकेडमी ऑफ आर्ट के साथ पार्टरनशिप किया है। यह फोन स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और मेटल फ्रेम के साथ लाया जाएगा।
iQOO Neo 12 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Neo 12 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ iQOO के डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप और अपडेटेड Monster Super Core Engine के साथ लाया जाएगा। यह फोन एक्टिव कूलिंग फैन के साथ आएगा, जिसे कंपनी डोम कूलिंग सिस्टम नाम दिया है। यह हाई गेमिंग सेशन के दौरान फोन के टेंप्रचर को मैनेज करेगा।
फोन में 2K डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz होगा। इसमें कंपनी ने pTSF लाइट-इमिटिंग टेक्नोलॉजी दी है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,200 निट्स की है, जो XDR डायनमिर रेंज इंहेंसमेंट सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी iQOO 16 वाला टच चिप ऑफर करेगा, जो 5,000Hz टच सैपलिंग रेट और 500Hz तक मल्टी-टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इस फोन में 9,000mAh Blue Ocean बैटरी मिलती है। फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
गेमिंग के लिए iQOO ने दावा है कि इस फोन में गेम्स के लिए 2K रेजोल्यूशन और 185 फ्रेम पर सेकेंड पर सुपर रेजोल्यूशन और फ्रेम इंटरपोलेशन सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 50Hz से अधिक नेटिव 185fps गेम्स का सपोर्ट के साथ-साथ फुल-सीन रे ट्रेसिंग और क्यू-फ्लेक्स कंट्रोल का सपोर्ट मिलेगा।
