2K 185Hz डिस्प्ले वाला नया 5G iQOO का नया 5G फोन, इसी महीने होगा लॉन्च; मिल सकती है 9,000mAh की बड़ी बैटरी
iQOO का नया फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन iQOO Neo 12 इसी महीने के अंत में iQOO Pad Pro Mini टैबलेट के साथ लॉन्च होने जा रहा है।

iQOO Neo 12 को जल्द लॉन्च किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Neo 12 इस महीने के अंत में iQOO Pad Pro Mini टैबलेट के साथ लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने नए टीजर्स शेयर किए हैं, जिनमें इसके डिजाइन और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। नया iQOO Neo सीरीज फोन एक फ्लैट स्क्रीन और पतले बेजल्स के साथ दिखाया गया है। इसे Visionox द्वारा बनाए गए पैनल के साथ टीज किया गया है, जिसमें pTSF लाइट-एमिटिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। उम्मीद है कि iQOO Neo 12 पिछले साल के मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा।
iQOO Neo 12 का डिजाइन और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स
iQOO द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट Weibo पोस्ट्स से iQOO Neo 12 के फ्रंट पैनल का पहला लुक सामने आया है। इस स्मार्टफोन में पतले बेजल्स वाला एक फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। पैनल के सेंटर में फ्रंट कैमरे के लिए एक होल-पंच कटआउट मिलता है।
iQOO Neo 12 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K-रेजोल्यूशन डिस्प्ले होना पहले ही कन्फर्म हो चुका है। iQOO ने पुष्टि की है कि इस नए हैंडसेट का डिस्प्ले चीनी मैन्युफैक्चरर Visionox द्वारा सप्लाई किया गया है। ये PTSF टेक्नोलॉजी और ल्यूमिनेसेंट मैटेरियल्स का इस्तेमाल करता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि ये पावर कंजप्शन को कम करता है और कलर रिप्रोडक्शन को काफी बेहतर बनाता है।

iQOO इस डिवाइस के बारे में और ज्यादा डिटेल्स 14 अक्टूबर को सिंघुआ साइंस पार्क में होने वाली अपनी 'Tsinghua University Display Technology Briefing' (चाइनीज से ट्रांसेलेटेड) में देगा। ये हैंडसेट इसी महीने के अंत में iQOO Pad Pro Mini टैबलेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
iQOO पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी की अपनी Q3 गेमिंग चिप भी शामिल होगी। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें एक इंटीग्रेटेड कूलिंग फैन दिया जाएगा, जिसे Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम के साथ पेयर किया गया है।
रुमर्स की मानें तो iQOO Neo 12 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें 16GB रैम और Android 17 का सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि iQOO ने अभी तक फोन की कीमत और सटीक लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है।
नया Neo 12 पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए iQOO Neo 11 का सक्सेसर बनने की उम्मीद है। Neo 11 में 144Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। ये Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है और इसमें 50-मेगापिक्सल का 1/1.56-इंच मेन कैमरा मिलता है। इस फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,500mAh की बैटरी मिलती है।
