विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,400mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ नया 5G फोन लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:58 PM (IST)

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में ...और पढ़ें

iQOO 16 चीन में हुआ लॉन्च।

iQOO 16 चीन में हुआ लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने मंगलवार को चीन में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को नए iQOO Pad Ultra के साथ पेश किया गया। ये नया हैंडसेट Vivo की वेबसाइट के जरिए तीन कलर ऑप्शन्स में सेल के लिए आएगा। iQOO 16 में क्वालकॉम का नया ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Extreme चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर तैयार हुआ है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें अपग्रेडेड वेपर चैंबर कूलिंग दी गई है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है और इसे पावर देने के लिए 8,400mAh की बड़ी बैटरी पैक की गई है।

iQOO 16 की कीमत और उपलब्धता

चीन में iQOO 16 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 86,000 रुपये) से शुरू होती है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 512GB रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स के दाम क्रमशः CNY 6,799 (करीब 97,000 रुपये) और CNY 7,499 (लगभग 1,07,000 रुपये) रखे गए हैं। वहीं इसका टॉप-एंड 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल CNY 8,499 (करीब 1,21,000 रुपये) की कीमत पर आता है।

ये फोन चीन में अक्टूबर से Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। iQOO 16 को चेजिंग द लाइट, लीजेंड और रेसिंग ट्रैक (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है।

iQOO 16 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iQOO 16 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Vivo के नए OriginOS 7 पर चलता है, जो Android 17 पर बेस्ड है। फोन में 6.85-इंच का 2K (1,440 x 3,168 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Samsung M16 ल्यूमिनसेंट मटीरियल, 165Hz तक रिफ्रेश रेट, 508 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स और 5,000Hz तक के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें HBM मोड में 2,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, AR एंटी-रिफ्लेक्टिव फिल्म और LEAD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलती है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP68 और IP69 दोनों की मजबूत रेटिंग मिली है।

परफॉर्मेंस के लिए iQOO 16 में क्वालकॉम का 2nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Extreme चिपसेट दी गई है, जो 5.01GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसके साथ कंपनी की खुद की Q4 गेमिंग चिप, Adreno GPU, 16GB तक की LPDDR5x Ultra रैम और 1TB तक की तेज UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 8,500 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया वाला बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, iQOO 16 के रियर में तीन 50-मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं। इसमें OIS सपोर्ट और 1/1.3-इंच सेंसर वाला 50MP (f/1.68) का मेन कैमरा, 100x डिजिटल जूम वाला 50MP (f/2.65) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP (f/2.05) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा दिया गया है। ये फोन 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

iQOO 16 में 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, GLONASS और Galileo जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और एंबियंट लाइट सेंसर जैसे सभी जरूरी सेंसर्स मौजूद हैं। इसका वजन लगभग 222.5 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: 8,000mAh बैटरी वाला Oppo का 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 7360 Max प्रोसेसर भी