50MP के तीन दमदार कैमरों के साथ लॉन्च होगा iQOO 16, 2K डिस्प्ले के साथ 8,400mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भी
iQOO 16 स्मार्टफोन जल्द ही 50MP प्राइमरी कैमरे और लेटेस्ट इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होगा।

iQOO 16 मेजर कैमरा अपग्रेड के साथ होगा लॉन्च
HighLights
iQOO 16 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 1/1.3-इंच सेंसर मिलेगा।
सुपर एचडीआर और NICE 3.0 इमेजिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा।
इसमें स्नैपड्रैगन 8 चिपसेट और 8400mAh बैटरी मिल सकती है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO 16 स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार है। आइकू का यह अपकमिंग फोन कैमरा फोकस डिवाइस होगा, जिसे कंपनी लेटेस्ट इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ डिटेल शेयर किए हैं।
iQOO 16 मेजर कैमरा अपग्रेड के साथ होगा लॉन्च
iQOO ने कन्फर्म किया है कि iQOO 16 स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च होगा। इस सेंसर का साइज 1/1.3-इंच का है। पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 से तुलना करें तो यह नया सेंसर 79 प्रतिशत ज्यादा इमेज कैप्चर करता है। इसकी मदद से यह फोन चैलेंजिंग लाइटिंग कंडीशन में भी बेहतर परफॉर्म करता है। इसके साथ ही कंपनी ने कैमरा को सेल्फ-डेवलप्ड सुपर एचडीआर इमजेजिंग टेक्नोलॉजी और NICE 3.0 ऑप्टिकल रिकॉन्सट्रक्शन इंजन दिया है।
इसके साथ ही अपकमिंग फोन का कैमरा सिस्टम CIPA 5.5-रेटेड स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, जो फोटो वीडियो कैप्चरिंग के दौरान हाथ हिलने से होने वाले इंपैक्ट को कम करता है। iQOO का कहना है कि इस बड़े सेंसर के कॉम्बिनेशन से इमेज की ओवरऑल क्वालिटी सुधरी है।
पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, iQOO 16 स्मार्टफोन में OV50Q 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस प्राइमरी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा।
iQOO 16 संभावित खूबियां
iQOO 16 स्मार्टफोन में 6.85-इंच का Samsung M16 AMOLED पैनल दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 165Hz है। आइकू के अपकमिंग फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। iQOO 16 स्मार्टफोन को 8,400mAh की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 पर रन करेगा। इस फोन को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB रैम और स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में अल्ट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। इस फोन को Chasing Light, Racing Track, और Legend कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
