विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone पर Google Chrome चलाना होगा मजेदार, बिना ऐप स्विच किए आसानी से कर सकेंगे ये काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 21 Jun 2023 09:02 AM (IST)

Chrome on iOS आईफोन पर गूगल के क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल अब बेहद आसान होने जा रहा है। दरअसल टेक ...और पढ़ें

iPhone iOS Users Can now use some services Of Chrome without switching apps
iPhone iOS Users Can now use some services Of Chrome without switching apps

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स के लिए एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पेश करती है, जिसमें क्रोम ब्राउजर की सुविधा मिलती है। वहीं दूसरी आईओएस यूजर्स के लिए एपल सफारी को पेश किया जाता है।

हालांकि, कई बार आईओएस यूजर्स को भी क्रोम ब्राउजर को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आईफोन यूजर्स को गूगल के ब्राउजर क्रोम को इस्तेमाल करने के लिए ऐप स्विच करने की जरूरत पड़ती है।

अगर आप भी आईफोन यूजर हैं और जब-तब क्रोम के इस्तेमाल की जरूरत पड़ती है तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। आईफोन यूजर्स अब गूगल क्रोम का इस्तेमाल बिना ऐप स्विच किए कर सकते हैं।

बिना ऐप स्विच किए कौन-से टास्क किए जा सकते हैं पूरे?

आईफोन यूजर्स के लिए क्रोम का इस्तेमाल आसान और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। आईफोन यूजर्स क्रोम के इस्तेमाल के दौरान गूगल की कई सर्विस जैसे गूगल मैप, गूगल कैलेंडर और टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने जैसे काम बिना ऐप स्विच किए कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, इन तीन सुविधाओं के अलावा यूजर्स गूगल लेंस का भी इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे। गूगल लेंस जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए आईफोन यूजर्स को नए अपडेट्स का इंतजार करना होगा। फिलहाल आईफोन यूजर्स गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रेस्टोरेंट की लोकेशन को आसानी से अपनी डिवाइस की मदद से खोज सकते हैं।

आईफोन यूजर्स के लिए क्यों पेश किए जा रहे हैं ये नए बदलाव?

मालूम हो कि गूगल ने हाल ही में क्रोम एक्शन और पॉपुलर ब्राउजर टास्क के लिए टेक्स्ट बेस्ड शॉर्ट कट्स पेश किए हैं। ऐसे में आईफोन यूजर्स के लिए भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल आसान होने जा रहा है।

दरअसल टेक कंपनी गूगल क्रोम पर वेब इंजन के लिए कुछ एक्सपेरिएंट्स पर भी काम कर रही है। यही वजह है कि आईफोन यूजर्स के लिए एक पावर टूल बनने जा रहा है।