विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलर्ट! बंद होने जा रही Google की यह सर्विस, क्या आपको भी मिला मेल, तुरंत करना होगा ये काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Tue, 20 Jun 2023 09:14 AM (IST)

अगर आप भी गूगल के अलग-अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपको भी जानना चाहिए। गूगल ...और पढ़ें

Google Album Archive feature to shut down After 19 July 2023
Google Album Archive feature to shut down After 19 July 2023

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप भी गूगल की अलग-अलग सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जानना और भी जरूरी हो जाता है। दरअसल गूगल अपने अल्बम अर्काइव फीचर को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। ऐसे में यूजर्स के लिए इस जानकारी को मेल के जरिए पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे अपने डेटा का बैकअप रख सकें।

अगर आप को इस तरह का कोई मेल नहीं मिला है तो यह गूगल की ओर से कभी भी भेजा जा सकता है। गूगल ने अल्बम अर्काइव फीचर को लेकर लेटेस्ट अपडेट अपने ऑफिशियल गूगल सपोर्ट पेज पर दे दी है।

कब बंद हो रहा है Google Album Archive फीचर?

दरअसल गूगल ने Google Album Archive फीचर को शटडाउट करने का फैसला लिया है। ऐसे में कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी गई है कि यह सर्विस 19 जुलाई को शटडाउन कर दी जाएगी।

हालांकि, इससे पहले कि गूगल की यह सुविधा बंद यूजर्स को अपने डेटा बैकअप तैयार करने का अलर्ट दिया जा रहा है।

गूगल एल्बम अर्काइट डेटा को कैसे करें डाउनलोड?

गूगल अपने यूजर्स को एल्बम अर्काइव डेटा डाउनलोड करने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक लिंक की सुविधा पेश की है। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही यूजर अपने गूगल अल्बम अर्काइव डेटा को डाउनलोड कर सकेगा।

गूगल एल्बम अर्काइट डेटा के लिए कहां से मिलेगा लिंक?

गूगल एल्बम अर्काइट डेटा का डाउनलोडिंग लिंक गूगल की ओर से मेल के जरिए सेंड किया जा रहा है। हालांकि, गूगल के वे यूजर्स जिन्हें गूगल की ओर से मेल नहीं मिला है वे डेटा को डाउनलोड करने के लिए गूगल के सपोर्ट पेज ( https://support.google.com/picasa/answer/7008270?hl=en) पर विजिट कर सकते हैं।

यहां यूजर डाउनलोडिंग लिंक नजर आएगा, इस लिंक पर क्लिक करने के साथ ही डेटा को डाउनलोड कर सुरक्षिक रखा जा सकेगा।

दरअसल, गूगल के अल्बम अर्काइव फीचर की मदद से यूजर्स अलग-अलग गूगल प्रोडक्ट के कंटेंट को देखने और मैनेज करने की सुविधा मिलती है।