iPhone 9 rumors: लॉन्च डेट से लेकर कीमत और फीचर्स तक की हर जानकारी
इस नए अफोर्डेबल iPhone 9 का ट्रायल प्रोडक्शन पिछले महीने शुरु किया गया था। इस महीने के आखिरी सप्ताह में इसे ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple अपने अफोर्डेबल iPhone को जल्द लॉन्च करने वाला है। iPhone 9 या iPhone SE 2 के नाम से इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। इस नए अफोर्डेबल iPhone 9 का ट्रायल प्रोडक्शन पिछले महीने शुरु किया गया था। इस महीने के आखिरी सप्ताह में इसे ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इसे 2016 में लॉन्च हुए अफोर्डेबल iPhone SE के अगले मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। इससे साफ है कि Apple अपने ग्लोबल सेल में आ रही गिरावट को रिकवर करने के लिए लो-कॉस्ट डिवाइस फिर से इंट्रोड्यूस करने की तैयारी में है।
लॉन्च डेट
चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस की वजह से इसके प्रोडक्शन और सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों की वजह से इसका लॉन्च 31 मार्च से आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
संभावित कीमत
iPhone 9 या iPhone SE 2 को $399 (लगभग Rs 28,000) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 11 सीरीज की आधी कीमत से भी कम रखी जा सकती है।
संभावित फीचर्स
इस अफोर्डेबल iPhone 9 के फीचर्स की बात करें तो इस एंट्री लेवल फोन में 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन मे टच आईडी और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसे 3GB RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें A13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें भी iPhone 8 की तरह ही इसे सिंगल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 12MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।