विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone 18 में मिल सकता है 120Hz डिस्प्ले, A20 चिपसेट और 48MP कैमरा; क्या कीमत भी बढ़ेगी?

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:00 AM (IST)

एप्पल अपनी अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 120Hz ...और पढ़ें

iPhone 18 में मिल सकता है 120Hz डिस्प्ले, A20 चिपसेट और 48MP कैमरा; क्या कीमत भी बढ़ेगी?

iPhone 18 में मिल सकता है 120Hz डिस्प्ले, A20 चिपसेट और 48MP कैमरा; क्या कीमत भी बढ़ेगी?


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कुछ वक्त पहले अपनी नई आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च की है जिसके बाद अब कंपनी अपनी अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को लेकर चर्चा में है। सितंबर 2026 में कंपनी ने प्रो सीरीज के तहत iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo लॉन्च करने के बाद अब कंपनी का अगला फोकस स्टैंडर्ड iPhone 18 जल्द ही पेश कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल अपनी नई लॉन्च स्ट्रेटेजी के तहत स्टैंडर्ड iPhone 18 को अगले साल यानी 2027 की पहली छमाही में पेश करने की तैयारी में है। इस बार फोन में डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर और बैटरी तक कई बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं।

iPhone 18 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार iPhone 18 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। इस बार स्टैंडर्ड iPhone मॉडल में भी 120Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस बार भी डिवाइस में Dynamic Island डिजाइन और Face ID सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में नेक्स्ट जनरेशन A20 चिपसेट मिल सकता है। ये चिप 2nm प्रोसेस पर बना होगा। इससे फोन की परफॉर्मेंस के साथ पावर एफिशिएंसी में जबरदस्त देखने को मिल सकती है।

iPhone 18 के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल के दो कैमरे मिल सकते हैं। जबकि सामने की तरफ फ्रंट कैमरे को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में 24 मेगापिक्सल सेंसर मिलने की बात कही गई है।

AI फीचर्स के लिए मिलेगी ज्यादा RAM

इतना ही नहीं इस बार iPhone 18 में RAM को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। एप्पल एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के मुताबिक डिवाइस में 9GB RAM मिल सकती है, जबकि एनालिस्ट Jeff Pu का कहना है कि फोन में 12GB RAM मिल सकती है। ज्यादा RAM मिलने से Apple Intelligence फीचर्स ऑन-डिवाइस और बेहतर काम करेंगे।

क्या iPhone 18 की कीमत बढ़ेगी?

कीमत की बात करें तो Digital Chat Station ने अपनी पोस्ट में बताया है कि iPhone 18 की कीमत बढ़ सकती है। हालांकि, टिप्स्टर ने इसकी संभावित कीमत का खुलासा नहीं किया है। डिवाइस की कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दिवाली सेल में Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।