iPhone 17, MacBook Neo और एपल के डिवाइसेस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, Amazon-Flipkart सेल के ऑफर्स से उठा पर्दा
Amazon और Flipkart की एनुअल फेस्टिव सीजन सेल 2026 की घोषणा हो गई है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर भारी छूट मिलेगी।

Amazon-Flipkart Sale 2026: एपल के iPhone, MacBook और iPad पर बंपर छूट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन और फ्लिपकार्ट की एनुअल फेस्टिव सीजन सेल का एलान हो गया है। Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 सेल इस हफ्ते के अंत में शुरू होगी। दोनों सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर को लाइव हो जाएगा। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाली इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम जैसे - स्मार्टफोन, लैपटॉपस टैबलेट और वायरलेस ईयरबड्स को डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदा जा सकता है।
अगर आप एपल के डिवाइसेस जैसे iPhone 17, MacBook Neo, MacBook Air, और AirPods Pro 3 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। सेल के दौरान इन्हें डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही सेल के दौरान इन आइटम पर कंपनी एक्सचेंज बोनस भी ऑफर करेगी।
Amazon और Flipkart सेल ऑफर्स
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days 2026 सेल के दौरान एपल के डिवाइस डिस्काउंटेड कीमत में खरीदे जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 और iPhone 15 को डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान इन्हें क्रमश: 79,900 और 71,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Amazon पर iPhone 16 को 63,999 रुपये के डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है।
Apple ने कुछ हफ्तों पहले ही iPhone 17 की कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी है। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च कीमत पर 17,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, अभी सेल के दौरान इस मॉडल पर बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और दूसरे ऑफर के साथ इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Apple के सबसे अफोर्डेबल MacBook Neo को अमेजन पर 75,990 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। एपल ने इस लैपटॉप की कीमत में भी बढ़ोतरी की थी।
Apple Silicon M5 प्रोसेसर वाले MacBook Air को सेल के दौरान 1,24,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस मॉडल की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 1,49,900 रुपये है, जिसमें 16-इंच की डिस्प्ले मिलती है। M4 प्रोसेसर वाले iPad Air को सेल के दौरान 85,490 रुपये और अफोर्डेबल एंट्री लेवल 11 इंच डिस्प्ले वाले iPad को 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। एपल के इन टैब पर बैंक डिस्काउंट का बेनिफिट लेकर और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। Amazon पर SBI के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही Flipkart पर Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड पर10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
