विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone 16 पर यहां मिल रही है 9 हजार से ज्यादा की छूट, खरीदने से पहले देख लें डील

Published: Sun, 03 May 2026 07:00 PM (IST)

विजय सेल्स iPhone 16 पर 9,000 रुपये से अधिक की छूट दे रहा है, जिससे यह खरीदने का शानदार मौका है।

iPhone 16 पर यहां मिल रही है 9 हजार से ज्यादा की छूट, खरीदने से पहले देख लें डील

iPhone 16 पर यहां मिल रही है 9 हजार से ज्यादा की छूट, खरीदने से पहले देख लें डील


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप काफी वक्त से नया iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो iPhone 16 खरीदने का ये एक शानदार मौका हो सकता है। अभी Vijay Sales पुराने वाले iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। जहां इस फोन की स्टैंडर्ड कीमत लगभग ₹70,000 है, लेकिन अभी ऑफर्स के साथ लगभग 9,610 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस पर कई शानदार बैंक ऑफर उपलब्ध हैं, जिससे इसकी असल कीमत काफी कम हो जाती है। आइए, इस शानदार डील के बारे में और विस्तार से जानते हैं...

iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी iPhone 16 की कीमत 69,900 रुपये से शुरू होती है लेकिन विजय सेल्स इस फोन को 67,790 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। इतना ही नहीं फोन पर बहुत से जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। YES Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 4.26.59 PM

HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो 3500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, अगर आप American Express Card EMI ऑप्शन पर फोन लेते हैं तो आपको 7500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यानी आप फोन पर कुल 9 हजार रुपये से ज्यादा बचा सकते हैं।

iPhone 16 के टॉप फीचर्स

iPhone 16 में Apple का दमदार A18 चिपसेट मिल रहा है, जो फास्ट परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग ऑफर करता है। साथ ही फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा है जो शानदार फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। डिवाइस में Apple Intelligence जैसे AI फीचर्स हैं जो इसे और स्मार्ट बना देते हैं। फोन में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, USB-C चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या है Apple का नया Siri Mode? जो iPhone में बदल देगा सर्च करने का तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।