विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Intel भी अपने कर्मचारियों की करने जा रही है छुट्टी, जानिए कितने लोग होंगे कंपनी से बाहर

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2022 09:23 PM (IST)

दुनिया भर की बड़ी बड़ी कंपनियां अब छंटनी की ओर बढ़ चुकी है। इस सूची में अब प्रोसेसर बनाने वाली ...और पढ़ें

intel photo credit - Intel official site
intel photo credit - Intel official site

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter, Meta और HP के बाद अब प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी Intel ने भी छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने आर्थिक परिस्थितियों के बीच खराब बिक्री को दूर करने के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर हजारों कर्मचारियों को तीन महीने की अवैतनिक छुट्टी (unpaid leave) की पेशकश कर रही है। कंपनी के ये कर्मचारी प्रोसेसर के निर्माण से जुड़े व्यक्तियों के बीच होगी।

इंटेल से कितने कर्मचारी निकलेंगे

इंटेल ने कैलिफोर्निया में अपनी अपेक्षित छंटनी कम से कम 201 कर्मचारियों के साथ शुरू की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह व्यापक लागत में कटौती के प्रयास का एक हिस्सा है। रिपोर्ट के अनुसार यह छंटनी अगले साल 31 जनवरी से शुरू होने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार इंटेल के कैलिफोर्निया स्थित फोल्सम दफ्तर से 111 कर्मचारी और सांता क्लारा मुख्यालय से 90 कर्मचारियों को जाने के लिए कहा जाएगा।

अक्टूबर में इंटेल ने कहा था कि वह निकट अवधि में लगभग 3 बिलियन डॉलर की वार्षिक बचत और 2025 के अंत तक 8 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन डॉलर तक ड्राइव करने की योजना बना रहा है। और ये बचत प्रमुख रूप से संचालन और बिक्री विभागों दोनों से "लोगों की लागत" से आएगी।

इंटेल का मुख्यालय भले ही सांता क्लारा में मौजूद है लेकिन ओरेगन कंपनी का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट नियोक्ता (employer)है, जिसने 22,000 लोगों को वाशिंगटन काउंटी में प्रोसेसर के निर्माण, अनुसंधान और प्रशासनिक परिसरों में नियुक्त किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड में हजारों इंटेल कर्मचारियों को तीन महीने के अवैतनिक अवकाश की पेशकश की गई थी। इंटेल के सीईओ ने घोषणा करते हुए कहा था 'कंपनी लागत कम करने के लिए आक्रामक कार्रवाई करके मौजूदा माहौल का जवाब दे रही है"। ये हमारे निष्ठावान इंटेल परिवार को प्रभावित करने वाले कठिन निर्णय हैं, लेकिन हमें बढ़े हुए निवेश को संतुलित करने की आवश्यकता है'। गौरतलब है वैश्विक स्तर पर पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री में गिरावट आई है, जिसके कारण कंपनी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

इस घोषणा के बाद इंटेल भी उन कंपनियों की सूची में जुड़ गई है, जिन्होंने भारी नुकसान के बाद अपने कंपनी से कर्मचारियों को बाहर करने के लिए छंटनी अभियान शुरू कर रखा है।

यह भी पढ़ें- airtel ने लॉन्च किये नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, जानिये यूजर्स को क्या मिल रहे फायदे