Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    airtel ने लॉन्च किये नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, जानिये यूजर्स को क्या मिल रहे फायदे

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 06:01 PM (IST)

    airtel देश की दूसरी बड़ी कंपनी भारती एयरटेल ने अपने नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स पेश कर दिए हैं। इससे पहले जियो और वीआई (वोडाफोन आईडिया) ने भी अपने नए प ...और पढ़ें

    Hero Image
    airtel logo photo credit - Bharti Airtel

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Relaince Jio और VI के बाद अब Bharti Airtel ने भी अपने नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लांच कर दिए हैं। अपने इन प्लान्स को कंपनी ने Airtel World Pass के नाम से पेश किया है। इस पास के जरिये कंपनी अपने ग्राहकों को करीब 184 देशों में अपनी सेवा प्रदान करेगी। इस वर्ल्ड पास प्लान में भी कंपनी 24 घंटों सातों दिन अपने ग्राहकों को सहायता मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    airtel World Pass प्लान्स

    • 649 प्लान- इस प्लान की कीमत 649 रुपये है। प्लान में 1 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी यूएस, यूरोप और गल्फ देशों में अपने इस प्लान में कुल 500 MB डेटा दे रही है। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर इनकमिंग के साथ लोकल और भारत में भी कॉल कर सकता है। इसके अलावा कुल 10 SMS भी मिलेंगे। तो वहीं अफ्रीका, मालदीव और अन्य देशों में ग्राहकों को कुल 250 MB डेटा मिलेगा। कॉलिंग के लिए 50 मिनट मिलेंगे जिसमें इनकमिंग के साथ लोकल और भारत के लिए आउटगोइंग शामिल होगी। इसके अलावा कुल 5 SMS मिलेंगे।
    • 899 प्लान- इस प्लान की कीमत 899 रुपये है। प्लान में 10 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी यूएस, यूरोप और गल्फ देशों में अपने इस प्लान में कुल 1 GB डेटा दे रही है। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर इनकमिंग के साथ लोकल और भारत में भी कॉल कर सकता है। इसके अलावा कुल 20 SMS भी मिलेंगे। तो वहीं अफ्रीका, मालदीव और अन्य देशों में ग्राहकों को कुल 500 MB डेटा मिलेगा। कॉलिंग के लिए 50 मिनट मिलेंगे जिसमें इनकमिंग के साथ लोकल और भारत के लिए आउटगोइंग शामिल होगी। इसके अलावा कुल 10 SMS मिलेंगे।

    • 2997 प्लान- इस प्लान की कीमत 2,997 रुपये है। प्लान में पूरे एक साल 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी यूएस, यूरोप और गल्फ देशों में अपने इस प्लान में कुल 2 GB डेटा दे रही है। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर इनकमिंग के साथ लोकल और भारत में भी कॉल कर सकता है। इसके अलावा कुल 20 SMS भी मिलेंगे। तो वहीं अफ्रीका, मालदीव और अन्य देशों में ग्राहकों को कुल 1 GB डेटा मिलेगा। कॉलिंग के लिए 50 मिनट मिलेंगे जिसमें इनकमिंग के साथ लोकल और भारत के लिए आउटगोइंग शामिल होगी। इसके अलावा कुल 10 SMS मिलेंगे।
    • 2998 प्लान- इस प्लान की कीमत 2,998 रुपये है। प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी यूएस, यूरोप और गल्फ देशों में अपने इस प्लान में कुल 5 GB डेटा दे रही है। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए 200 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर इनकमिंग के साथ लोकल और भारत में भी कॉल कर सकता है। इसके अलावा कुल 20 SMS भी मिलेंगे। तो वहीं अफ्रीका, मालदीव और अन्य देशों में ग्राहकों को कुल 2.5 GB डेटा मिलेगा। कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे जिसमें इनकमिंग के साथ लोकल और भारत के लिए आउटगोइंग शामिल होगी। इसके अलावा कुल 10 SMS मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: जियो के बाद VI भी उतरी मैदान में विश्व कप के लिए लांच किए अपने नए प्लांस