विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup 2022: जियो के बाद VI भी उतरी मैदान में विश्व कप के लिए लांच किए अपने नए प्लांस

By Jagran NewsEdited By: Kritarth Sardana
Published: Sat, 26 Nov 2022 09:10 PM (IST)

FIFA World Cup 2022 को लेकर भारत में बढ़ते जुनून को देखते हुए जियो के बाद अब वोडाफ़ोन आइडिया ने ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2022 VI Photo credit- VI twitter
FIFA World Cup 2022 VI Photo credit- VI twitter

नई दिल्ली, टेक डेस्क। FIFA World Cup 2022: इस समय चारों ओर फुटबॉल के विश्व कप की धूम है। यह कतर में 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। भारत में लोगों का फीफा विश्व कप के प्रति उत्साह को देखते हुए Relaince Jio पहले ही 5 नए फुटबॉल वर्ल्ड कप इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लांच चुकी है। अब इस मैदान में VI (वोडाफोन आइडिया) भी कूद चुकी है।

वोडाफोन आइडिया ने कतर में फीफा विश्व कप 2023 देखने जाने वाले अपने यूजर्स के लिए चार नए अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लांस पेश लांच कर दिये हैं। कंपनी के अनुसार यूजर्स को कतर में रहने की अवधि के आधार पर ही अपना प्लान चुनने का मौका मिलेगा। इन प्लान में ग्राहकों को सात दिनों से लेकर 28 दिनों के बीच की वैलिडिटि मिलेगी।

ये हैं FIFA के लिए VI के खास प्लान्स

• 2999- इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। इस प्लान में कुल 2 GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए 200 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर लोकल और भारत में कॉल कर सकता है। पैक में इनकमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा कुल 25 SMS भी फ्री मिलेंगे। इस प्लान में 35 रुपये प्रति मिनट कॉल का चार्ज रहेगा। कंपनी इस प्लान में 7 दिन की वैलिडिटी दे रही है।

• 3999- इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। इस प्लान में कुल 3 GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए 300 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर लोकल और भारत में कॉल कर सकता है। पैक में इनकमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा कुल 50 SMS भी फ्री मिलेंगे। इस प्लान में 35 रुपये प्रति मिनट कॉल का चार्ज रहेगा। कंपनी इस प्लान में 10 दिन की वैलिडिटी दे रही है।

• 4499- इस प्लान की कीमत 4,499 रुपये है। इस प्लान में कुल 5 GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए 500 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर लोकल और भारत में कॉल कर सकता है। पैक में इनकमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा कुल 100 SMS भी फ्री मिलेंगे। इस प्लान में 35 रुपये प्रति मिनट कॉल का चार्ज रहेगा। कंपनी इस प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी दे रही है।

• 5,999- इस प्लान की कीमत 5,999 रुपये है। इस प्लान में भी कुल 5 GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए भी 500 मिनट मिलेंगे जिसमें यूजर लोकल और भारत में कॉल कर सकता है। पैक में इनकमिंग भी फ्री रहेगी। इसके अलावा कुल 100 SMS भी फ्री मिलेंगे। इस प्लान में 35 रुपये प्रति मिनट कॉल का चार्ज भी रहेगा। लेकिन कंपनी इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: Jio ने फुटबॉल के विश्व कप के लिए खास प्लान्स लांच किये, जानिये इनके बारे में