विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli के वायरल Instagram पोस्ट ने बनाए चार नए रिकॉर्ड, लाइक का आंकड़ा हुआ 20 मिलियन के पार

Published: Sun, 07 Jul 2024 12:45 PM (IST)

टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल की जीत के बाद कोहली का इंस्टाग्राम पोस्ट लगातार यूजर्स के लाइक्स बटोरता जा रहा ...और पढ़ें

विराट कोहली का सोशल मीडिया पर जलवा बरकरार
विराट कोहली का सोशल मीडिया पर जलवा बरकरार

HighLights

  1. विराट कोहली के वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट को 20.9 मिलियन लाइक मिल चुके हैं।
  2. विराट पहले भारतीय और एशियन एथलीट बन गए हैं, जिनके पोस्ट को इतने लाइक मिले हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का सोशल मीडिया पर जलवा बरकरार है। टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल की जीत के बाद कोहली का इंस्टाग्राम पोस्ट लगातार यूजर्स के लाइक्स बटोरता जा रहा है।

इसी के साथ खबर लिखे जाने तक कोहली के वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट को 20.9 मिलियन (2 करोड़ 9 लाख ) लाइक्स मिल चुके हैं।

विराट के इंस्टाग्राम पोस्ट ने बनाए नए रिकॉर्ड

विराट पहले भारतीय और एशियन एथलीट बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने 20 मिलियन लाइक का आंकड़ा पार कर लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट इस पोस्ट के साथ दूसरे एशियाई व्यक्ति और वर्ल्ड के पांचवे ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने 20 मिलियन हिट कर लिया है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो यह 270 मिलियन हैं।

2007 में जीती थी टी 20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

मालूम हो कि टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल का यह दिन भारत के लिए एक बड़ी जीत का था। जहां भारत को यह जीत साल 2007 में मिली थी, वहीं, इस साल की ट्रॉफी से 17 साल का इंतजार खत्म हुआ था।

जीत का यह दिन जहां भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वाहवाही बटोरने का था, वहीं यह एक इमोशनल पल भी था।

दरअसल, भारत की यह जीत कई मायनों में खास रही थी। टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच भारत के हाथ से जाते-जाते बचा था।

आखिरी पलों तक यही लग रहा था कि इस साल का खिताब साउथ अफ्रिका अपने नाम करने जा रही है। लेकिन, भारतीय क्रिक्रेट टीम में अंत तक उम्मीद न छोड़ी। और आखिरकार मैच की ट्रॉफी अपने नाम की।

ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2024: ChatGPT ने बनाई टीम इंडिया की Superhero वाली इमेज, आनंद महिंद्रा की कमांड पर AI ने किया काम

विराट ने इस पोस्ट से जीते लाखों दिल

विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद अपने इस खुशी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जगजाहिर किया था।

इस पोस्ट में विराट ने लिखा कि कभी सपने में भी इससे बेहतर दिन की कल्पना नहीं की। भगवान महान है और मैं उनके सम्मान में अपना सर झुकाता हूं। हमने आखिरकार यह कर ही दिखाया। जय हिंद

विराट के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के रिप्लाई पर बधाई देने वालों का तांता लग गया था। अब तक इस पोस्ट पर 790K यानी 7 लाख 90 हजार लोग रिप्लाई कर चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।